10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां हो रही लगातार बारिश, खेत हुए जलमग्न

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। इसस किसानों की फसले सडऩे लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:02 AM IST

patrika

farmer,crop,farm,Rain water,nagda news,

नागदा. बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। इसस किसानों की फसले सडऩे लगी है। बारिश ने विकासखंड नागदा-खाचरौद में सड़कों के समीप स्थित खेतों में फसलों को क्षति पहुंचाई हंै, जहां पर जल निकासी नहीं है। दरअसल क्षेत्र में इन दिनों में भारी बारिश से खेतों में बारिश का पानी का जमा हो गया है। जलनिकासी नहीं होने से सोयाबीन फसलें सडऩे लगी है। कृषि विभाग के अफसरों का तर्क है, कि खेतों में जमा पानी की उचित निकासी नहीं किए जाने पर फसलें और प्रभावित होगी। यदि खेतों में सात दिनों से अधिक दिनों तक पानी रहा तो फसलों में उपज ठीक प्रकार से नहीं आएगी। बारिश के पानी से प्रभावित होने वाले ग्रामों में ग्राम रुपेटा, रोहलकलां, रत्नाखेड़ी, घिनौदा, भगतपुरी आदि शामिल है।
अब तक हुई २०.३ इंच बारिश
जुलाई के शुरुआत से ही विकासखंड में अच्छी बारिश हो रही है। बारिश से जहां विकासखंड नागदा-खाचरौद के जलाशयों में भरपूर मात्रा में पानी एकत्र हो गया है। वहीं किसानों के खेतों में बारिश का पानी जमा होने से उनके चेहरे पर मायूसी हैं। सड़कों के समीप मौजूद खेतों में जमा पानी की उचित निकासी नहीं होने से परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। पूरे जुलाई में क्षेत्र में २०.३ इंच बारिश दर्ज हुई है। वहीं मंगलवार शाम तक शहर में एक इंच बारिश दर्ज की गई है।
नाली बनाकर करें निकासी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने नालियां बनाकर अत्यधिक मात्रा में जमा पानी को निकालने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं बारिश के चलते फसलों पर बैठने वाले कीट पंतगों को हटाने के लिए खेतों की मेढ़ पर नीम की पत्तियों का धुंआ करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें, कि बारिश के दिनों में उत्पन्न होने वाले कीट सोयाबीन की पत्तियों को चट कर जाते है, जिससे उपज का रंग फीका पड़ जाता है। साथ ही उत्पादन भी एवरेज से कम मात्रा में होता है।
बिजली गुल बन रही मुसीबत
दूसरी ओर बारिश के दौरान होने वाली विद्युत कटौती से शहरवासियों को रुबरु होना पड़ रहा है। हल्की बंूदाबांदी होने पर ही बिजली कंपनी द्वारा विद्युत प्रदाय बंद कर दिया जाता है। सबसे अधिक परेशानी रात के दौरान आती है। विद्युत प्रदाय बंद किए जाने से शहरवासियों को मच्छरों के काटने की परेशानी से जुझना पड़ता है। बिजली कंपनी के अफसरों का तर्क है, कटौती शहरवासियों की सुविधा की दृष्टि से की जा रही है। बारिश के दौरान यदि विद्युत सप्लाय सुचारु रखा जाएगा तो फॉल्ट व तारों के टूटने का खतरा अधिक बना रहता है।
&प्रदेश समेत विकासखंड नागदा-खाचरौद बेल्ट में भी अच्छी बारिश हो रही है। खेतों में बारिश के पानी का जलभराव नहीं होने दें, इससे फसलों को नुकसान पहुंचेगा साथ ही उपज की गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ेगा। जिन कृषकों के खेतों में बारिश के पानी का जलभराव होने की परेशानी आ रही है वह खेतों में नालियां बनाकर अत्यधिक मात्रा में जमा पानी को खेतों के बाहर निकाले।
केएस मालवीय, सीनियर डेवल्पमेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर