उज्जैन

GST Anniversary : लगातार बदलते नियमों से अच्छा व्यापारी भी मुनिम बनकर रह गया

एक साल पहले एकमात्र घोषणा के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। 1 जुलाई को वही दिन उस घटना की पुन: याद दिलाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 3:37 PM IST
patrika
GST implementation,GST impact,GST effect,ujjain news,GST rules,one year of gst,

उज्जैन. एक साल पहले एकमात्र घोषणा के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। 1 जुलाई को वही दिन उस घटना की पुन: याद दिलाएगा। इसी दिन देशभर में जीएसटी लागू करने की बात कही गई थी। 1 जुलाई को जीएसटी की पहली वर्षगांठ है। बीते हुए एक वर्ष पर यदि नजर डालें तो पूरा वर्ष कारोबारियों के लिए उलझन भरा ही रहा। कभी सर्वर बंद, तो कभी पंजीयन की परेशानी। यहां तक की ई वे बिल के लिए कोड तक जनरेट होने में कारोबारी परेशान होते रहे।

चुनौतियों भरा रहा साल
व्यापारियों के लिए बीता साल चुनौतियों भरा रहा। 1 जुलाई को जीएसटी (गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स) की पहली वर्षगांठ है। 1 जुलाई 2017 को ही सरकार ने वन नेशन-वन टैक्स के उद्देश्य से जीएसटी की शुरुआत की थी, लेकिन कारोबारियों के लिए पूरा साल चुनौतियों के साथ आशंकाओं के बीच गुजरा। इसका सीधा असर व्यापार पर भी पड़ा। अब ई-वे बिल ने व्यापारियों को नई उलझन में डाल दिया है।

व्यापारी इसे अब तक नहीं समझ पाए
होटल व्यवसायी अनिल गंगवाल ने बताया कि जीएसटी से कॉम्प्लीकेशन बहुत हुए हैं। 20 से अधिक बार इसमें संशोधन किए गए। व्यापारी इसे अब तक समझ ही नहीं पाए हैं। इसके कारण व्यापार बहुत चौपट हुआ है। होटल के लिए पहले 12 था, फिर 18 हुआ, तो लगातार बदलते नियमों से अच्छा व्यापारी भी मुनिम बनकर रह गया। वन पाइंट टेक्स का दावा करने के बाद भी व्यापारी कहां बच पाया है। स्पष्ट तौर पर आने वाले समय में जीएसटी जिस हिसाब से लागू किया गया है, वह अच्छा कदम हो सकता है, लेकिन वर्तमान में तो लोग इससे परेशान ही हुए हैं।

लोगों को समझ आने लगा

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक दिनेश जैन ने बताया कि शुरुआत में समझने में परेशानी हुई, लेकिन बाद में लोगों को समझ आने लगा। जीएसटी पोर्टल पर परचेस और सेल दोनों के आंकड़े डालने पड़ते हैं, इससे लोग दो नंबर का काम नहीं कर सकते। कुछ लोग इसे समझ नहीं पाए, जबकि व्यापार की दृष्टि से भविष्य में यह कारगर फैसला साबित होगा।

बदलाव की जरूरत
किराना व्यापारी जयेश जैन ने बताया कि जीएसटी में कारोबारियों को तीन बार रिटर्न फाइल करना पड़ रहा है, जबकि सेवाकर (सर्विस टैक्स) के करदाताओं को साल में केवल 2 रिटर्न ही फाइल करना होते हैं। ऐसे में व्यापारियों की मुसीबतें ज्यादा हैं।

एक्सपर्ट व्यू
रिटर्न भरने की सुविधा बढ़ गई हैं। पहले ये मासिक था अब त्रैमासिक टेक्स भरना पड़ रहा है। व्यापारियों के लिए यह फ्रेंडली हो गया है। पहले व्यापारी अपना टेक्स भरने सेंटर ऑफिस जाते थे, रिश्वत देना पड़ती थी, वह अब बंद हो गया है। वर्तमान में सरलीकृत हो गया है। भविष्य में इसमें और सुविधाएं मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापारी ईमानदारी से अपना टेक्स जमा करें और रजिस्टर्ड हों, ताकि हर असुविधा से बचा जा सके।
- सचिन शाह, इनकम टेक्स एडवोकेट

Published on: