उज्जैन

Mahakal ki Shahi Sawari 2024: आसमान से बरसेंगे फूल, जानें महाकाल की शाही सवारी कब निकलेगी?

Mahakal ki Shahi Sawari 2024: सावन के बाद भादौ महीने में निकाली जाएंगी महाकाल की दो सवारी, यहां देखें कब नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाकाल, कब निकाली जाएगी शाही सवारी…

2 min read
Aug 22, 2024
Mahakal ki sawari: भादौ के महीने में आज निकलेगी पहली सवारी, बंद रहे स्कूल, कॉलेज, थोड़ी देर में होगा लाइव प्रसारण (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

mahakal ki shahi Sawari 2024: सावन के अंतिम सोमवार पर 19 अगस्त को महाकाल की 5वीं सवारी के बाद अब भादौ माह में दो सवारियां निकाली जाएंगी। भादौ के महीने में पहले सोमवार 26 अगस्त को छठी सवारी निकाली जाएगी। वहीं अंतिम सातवीं और शाही सवारी का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें कि महाकाल की शाही सवारी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हो सकता है कि महाकाल की शाही सवारी में आसमान से फूलों की बरसात भी हो सकती है। यहां जानें महाकाल की शाही सवारी कब निकलेगी…

सावन के महीने में निकली 5 सवारियां, भादौ में 2 सवारी

बता दें कि सावन 2024 में उज्जैन महाकाल की 5 सवारियां निकाली जा चुकी हैं। क्योंकि सावन महीना इस बार 5 सोमवार लेकर आया था। वहीं अब भादौ के महीने में महाकाल में महाकाल की 2 सवारियां निकाली जाएंगी।

जानें महाकाल की शाही सवारी कब निकाली जाएगी?


बता दें कि महाकाल (Mahakal) की छठी सवारी 26 अगस्त 2024 सोमवार को निकाली जाएगी। वहीं महाकाल की अंतिम और शाही सवारी का आयोजन सितंबर महीने में किया जाएगा। 2 सितंबर को महाकाल की शाही सवारी (Mahakal ki Shahi Sawari) निकाली जाएगी।

महाकाल की शाही सवारी में आसमान से बरसेंगे फूल

2 सितंबर को निकलने वाली राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी पर हो सकता है कि आसमान से फूल बरसें। दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल ग्रुप एवं युवा मंच सत्संग समिति ने मांग की है कि महाकाल की शाही सवारी (Mahakal ki Shahi Sawari 2024) के आयोजन में आसमान से फूलों की वर्षा की जाए।

समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि युवा मंच सत्संग समिति अध्यक्ष मनोहर परमार, गोपाल बगरवाल, रूप सिंह बुंदेला एवं महाकाल ग्रुप के महेश सोनोने, दिनेश राठौर ने एमपी सीएम मोहन यादव से मांग की है कि महाकाल बाबा के शिखर से लेकर सवारी मार्ग और शिप्रा जी पूजन के समय हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए।

Updated on:
22 Aug 2024 02:17 pm
Published on:
22 Aug 2024 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर