उज्जैन

सड़क चौड़ीकरण में 236 मकान प्रभावित, 7 दिन के अंदर हटाने होंगे

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
ujjain news

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में गदा पुलिस से लालपुर ब्रिज और गाड़ी अड्डा चौराहा से बड़ी पुलिया मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण शुरु होने वाला है। इसके अंतर्गत प्रभावित मकानों को नोटिस देना शुरु कर दिया है। मकान मालिकों को सात दिनों के भीतर प्रभावित स्थल हटाने होंगे।

24 मीटर चौड़ीकरण का प्रावधान

चौड़ीकरण को देखते हुए सड़क के दोनों ओर तोड़फोड़ काम शुरु कर दिया गया है। जिसके चलते रास्ता प्रभावित होने लगा है। गदा पुलिस से रविशंकर जयसिंहपुरा होते हुए लालपुर ब्रिज तक 22.30 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होगा। रोड की प्रस्तावित लंबाई 1387 मीटर और चौड़ाई 8-12 मीटर है। वहीं, मास्टर प्लान 2035 के अनुसार 24 मीटर का प्रावधान है।

236 मकान प्रभावित

चौड़ीकरण में 9-9 मीटर के कैरिजवे, 1 मीटर का सेंट्रल डिवाइडर, सेंट्रल लाइटिंग और 2.5 मीटर के दो फुटपाथ के लिए आईसी चेंबर का प्रावधान है। इस मार्ग चौड़ीकरण में 236 मकान प्रभावित हो रहे हैं।

बड़ी पुलिया मार्ग भी होगा प्रभावित

गाड़ी अड्डा चौराहा से वीडी क्लॉथ मार्केट, निकास चौराह, खजूर वाली मस्जिद केडी गेट मार्ग वाया जूना सोमवारिया से बड़ी पुलिया मार्ग तक चौड़ीकरण और निर्माण में 31.83 करोड़ रुपए की लागत से खर्च होगा। प्रभावित मार्ग की लंबाई 2.20 किलोमीटर और चौड़ाई 18 मीटर होगी। इसमें 435 मकान-दुकान, 19 सरकारी भवन प्रभावित होंगे।

Updated on:
22 Sept 2025 05:12 pm
Published on:
22 Sept 2025 05:12 pm