उज्जैन

video : भारी पुलिस फोर्स के साथ निगम गैंग ने सड़क पर की ये बड़ी कार्रवाई

सड़क पर लगे ठेले-गुमटियों को हटाने भारी पुलिस बल के साथ निगम की गैंग सुबह से सक्रिय हो गई।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 1:15 PM IST
patrika
information,encroachment,Municipal Corporation,Vegetable market,Police force,ujjain news,shops,Corporation Administration,

उज्जैन. भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की गैंग सड़क पर नजर आई, तो ठेले-गुमटी वालों की सांस फूलने लगी। गुरुवार को सुबह से गैंग सड़क पर सक्रिय हो गई। हालांकि एक दिन पहले इन ठेले-गुमटी वालों को मुनादी कर सूचना दे दी गई थी। लोग पहले से सचेत थे, कि गैंग कभी भी आ धमकेगी, और हुआ भी वैसा ही थोड़ी देर में ही पुलिस दल-बल के साथ गैंग वहां आ गई।

हटाया अतिक्रमण
फ्रीगंज पुरानी सब्जी मंडी से नगर निगम की गैंग ने ठेले गुमटी व सड़क पर लगी दुकानों का अतिक्रमण हटाया। पुलिस फोर्स के साथ निगम प्रशासन ने सख्ती से सभी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। बुधवार को मुनादी कराए जाने के बाद भी दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाये थे। लिहाजा निगम अब सामान जब्ती की कार्रवाई कर रही है।

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी
भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दुकानदारों द्वारा लिए अस्थाई बिजली कनेक्शनों को भी काटा गया। साथ ही सड़क पर लगे लोहे के एंगल बांस बल्ली फ्रूट, सब्जी के ठेले और अन्य सामानों को भी हटाया गया।

फ्रीगंज सब्जी मंडी से हटे फल-सब्जी के ठेलेे
नगर निगम गैंग फ्रीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी में लगने वाले ठेलों व फल-सब्जी दुकानों का अतिक्रमण हटाने पहुंची। यहां सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को निगम ने मुनादी कर मक्सी रोड सब्जी मंडी में व्यवसाय करने जाने की समझाइश दी।

आसपास फैलगी है गंदगी
फ्रीगंज के व्यावसायिक क्षेत्र में बेतरतीब ठेले-दुकानें लगने से यातायात बाधित होता है और आसपास गंदगी फैलती है। पहले भी निगम कई बार यहां के ठेले-दुकानें हटा चुका है, लेकिन एक-दो दिन में यहां फिर अतिक्रमण पसर जाता है। स्थायी निदान नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। उपायुक्त सुनील शाह व निगम सहायक आयुक्त सुबोध जैन के अनुसार मुनादी कराकर हिदायत दे चुके हैं। जो नहीं मानेंगे उनके ठेले व सामान जब्त करेंगे। स्मार्ट सिटी अंतर्गत अब प्रमुख बाजार क्षेत्र में यहां वहां ठेले लगाने पर प्रतिबंध है।

Published on: