उज्जैन

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हुए दो दोस्त, बिजली गिरने से एक की मौत

गांव सेकड़ी सुल्तानपुर निवासी दो दोस्त उन्हेल से बाइक से घर लौट रहे थे। पेड़ के नीचे खड़े होने पर उन पर आसमानी बिजली गिर गई।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2017, 7:11 PM IST
patrika
crime,accident,death,power,

उन्हेल स्टेशन. समीपस्थ गांव सेकड़ी सुल्तानपुर निवासी दो दोस्त उन्हेल से बाइक से घर लौट रहे थे। पेड़ के नीचे खड़े होने पर उन पर आसमानी बिजली गिर गई। इसमें एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरा भी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम करीब ७ बजे हुआ। मुकेश (२२) पिता शोभाराम चौधरी और दोस्त सत्यनारायण पिता मोहनलाल बाइक से उन्हेल में कृषि कार्य खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी बीच राजोटा से सेकड़ी सुल्तानपुर के बीच बरसात शुरू हो गई। दोनों ने बरसात से बचने के बाद बाइक खड़ी कर दी और दोनों पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान आसमानी बिजली गिर गई। इसमें मुकेश की मौत हो गई। जबकि सत्यनायाण भी झुलस गया। सत्यनारायण को उज्जैन रेफर किया गया।

नागदा जनसेवा अस्पताल में हंगामा
हादसे के बाद १०८ एम्बुलेंस से मुकेश को नागदा जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। यहां शव को रात में ही वापस ले जाने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इधर, अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन माने। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा।

सड़क निर्माण के नाम पर पेड़ों की ली जा रही बलि
नागदा. केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत शहर को तीन बाहरी मार्गों से जोडऩे वाली उत्कृष्ट सड़कों के निर्माण के दौरान पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विकास के नाम पर अभी तक सैकड़ों हरे भरे वृक्षों की बली ली जा चुकी है, और कटाई का यह सिलसिला अनवरत जारी है। वृक्षों को बचाने के लिए अब शहर के कुछ युवा आगे आए हैं।
गुरुवार को इन युवाओं ने ऐसे ही एक वर्षों पुराने पीपल के पेड़ को कटने से बचाया। महिदपुर रोड स्थित इस पेड़ को सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा काटा जा रहा था। पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे यह युवा बाइकर्स ग्रुप एवं हिंदूवादी संगठनों के सदस्य हैं। जिन्होंने ने पेड़ काटने वाले ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम व पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Published on: