पुलिस ने शहर में जुलूस निकाल कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
नागदा. चंबल मार्ग पर बीएसएनएल टॉवर के समीप एक मकान में चल रहा जुआं घर पर पुलिस ने रविवार रात 2 बजे दबिश दी और 18 जुआरियों को धरदबोचा। पुलिस ने बड़ी चतुराई से जुआरियों की धेराबंदी की, जिससे कोई भी जुआरी पुलिस को पुलिस को चकमा नहीं दे पाया। सभी जुआरियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाल कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने जुआरियों के पास से ४२ हजार २०० रुपए भी जब्त किए।
मिली जानकारी के अनुसार चंबल मार्ग पर एहसान खान के मकान में जुआ चल रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी अजय वर्मा ने तत्काल टीम का गठन कर दबिश दी। टीम ने मंडी थाना व बिरलाग्राम थाने के जवान को शामिल कर रात 2 बजे दबिश दी। पुलिस ने मकान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देख जुआरियों के होश उड़ गए और भागने का प्रयास करने लगी। लेकिन चारों तरह पुलिस देख जुआरी भागने में असफल रहे। सभी के खिलाफ भादवि की धारा १५१ व जुआं एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उक्त क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जुआ घर संचालित हो रहा था, जिसमें शहर व आसपास के कई जुआरी खेल रहे थे।
इनको पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से जावेद पिता रइस मोहम्मद, आजाद पिता मोइन खान, नाजिम पिता फरिद हुसैन, ईमरान पिता रियाज खान समरोज पिता मकसूद निवासी जबरन कॉलानी, नहारु पिता एहमद कुरैशी, समीर पिता समरुउद्दीन, अनवर शाम पिता फकरी मोहम्मद, अकिल पिता शाकिर शाह निवासी किल्लीपुरा, शकिल पिता नासिर खान मदरटेरसा स्कूल के पीछे, इरशाद पिता नौशाद खान कुमार मोहल्ला, नाहरु पिता शाबिद कुरैशी निवासी टॉवर के पास, फारुख पिता इस्लाम उद्दीन, अकबर पिता अनवर शाह, वसीम पिता समीर खान निवासी टॉवर के पास, सरवर पिता अनवर हुसैन निवासी चंबल सागर कॉलोनी, आमीर पिता अनवर हुसैन निवासी राजीव कॉलोनी, आकिब पिता आबिद खान निवासी पानी के टंकी के पास को गिरफ्तार किया गया है।
&चंबल मार्ग पर बीएसएनएल टॉवर के समीप एक मकान में जुआ चल रहा था, जहां दबिश देकर 18 लोगों को गिरफ्तार कर ४२ हजार रुपए जब्त किए है।
अजय वर्मा, टीआइ, मंडी थाना, नागदा