शहर की इंदिरा वाटिका के पास स्थित जिम में हिस्ट्रीशीटर जॉर्डन की हत्या करने वाले तीन हमलावर थे। तीनों के पास पांच पिस्तौल थे। हत्या की वारदात को मात्र एक मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया। सीसीटीवी कैमरे की जो फुटेज जारी हुए इसमें यह सब कैद हैं। फुटेज के अनुसार तीन युवक जिम के काउंटर पर आते हैं। इनमें से एक युवक जिम का दरवाजा खोलने का प्रयास करता है।