उज्जैन

सनसनीखेज खुलासा : पड़ोसी से करने लगी प्रेम, पति को उतारा मौत के घाट

पुलिस को गुमराह करने के लिए केरोसिन से जलाकर आत्महत्या का बताया मामला
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 8:35 PM IST
patrika
murder,Suicide,death,police,crime news,disclosure,FSL team,illegal relations,

उज्जैन. 4 जुलाई को आगर रोड के जैथल टेक में रहने वाले युवक द्वारा केरोसिन डालकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घात उतारा था। परिजनांे और पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने केरोसिन डालकर पति के शव को जला दिया। परंतु एफएसएल टीम और पीएम में मिले साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस ने इस मामले में छानबीन की, तो अवैध संबंधों के चलते हत्या होना पाई गई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने कंट्रोल रूम में इसका खुलासा किया।

पड़ोसी से थे अवैध संबंध
मृतक हरिनारायण (30) पिता मोहनलाल सूर्यवंशी निवासी जेथल टैक का अधजला शव घट्टिया पुलिस ने परिजनों की सूचना पर उसके घर से बरामद किया था। पत्नी सपना (25) का आरोप था कि पति शराब के नशे में घर पहुंचा और विवाद कर घर से बाहर निकाल दिया। बाद में उन्होंने केरोसिन डालकर आत्महत्या कर ली। परंतु जब फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम ने जांच की और पोस्टमार्टम में सामने आया कि मृतक के सिर में गंभीर घाव लगा था। तो पुलिस ने जांच की दिशा बदल मृतक की पत्नी सपना से कड़ी पूछताछ की। जिसमें सामने आया कि महिला के पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम पिता रतनलाल (25) से संबंध थे। इसकी जानकारी पति हरिनारायण को लग गई थी।

शराब के नशे में पति करता था मारपीट
आरोपी महिला सपना ने पत्रिका को बताया कि उसका पति हरिनारायण आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। प्रताडऩा से तंग आकर वह पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम से प्रेम कर बैठी। इसकी जानकारी पिछले दिनों पति को लग गई थी। बाद में प्रेमी के साथ उसने पति को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया और 4 जुलाई की रात को प्रेमी राधेश्याम के साथ मिलकर मकान के कमरे में सो रहे राधेश्याम के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद उसके बिस्तर में करोसिन डालकर आग लगा दी।

5-5 हजार का रिवार्ड
इस अंधेकत्ल के खुलासे के लिए एसपी सचिन अतुलकर ने एएसपी प्रमोद सोनकर, नीरज पांडे, उपपुलिस अधिक्षक अरविंद तिवारी, थाना प्रभारी केपी धुर्वे, उनि राजेन्द्र जाधव, एनएस कनेश, सउनि आयएस टेगौर, आर. देवानंद, मोहनदास, कमल को दोनों आरोपियों के लिए कुल 10 हजार के रिवार्ड से सम्मानित किया है।

Published on: