Sex Racket Arrested in Ujjain : एमपी के उज्जैन में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जो कि ब्यूटी पार्लर में चलाया जा रहा था।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाए थे, लेकिन उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धंधे में शामिल 5 आरोपियों की तलाश जारी है।
यह मामला 25 मई 2024 का है। जहां नाबालिग ने महिला थाना पहुंचकर शिवानी, हर्ष, मालवीय, पायल और अन्य चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे ब्यूटी पॉर्लर का कोर्स कराने के बहाने इंदौर से उज्जैन लाया गया। इसके बाद जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया। नाबालिग के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उसे जान से मारने धमकी दी गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस शिकायत से वरिष्ठ आधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कई विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश भी जारी है।