उज्जैन

video – एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में करणी का बंवडर, शहर भर में नजर आए माइ के लाल

आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की करेंगे मांग एट्रोसिटी एक्ट के विरोध को लेकर सभी दल संगठित होकर कर रहे प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2018, 12:33 PM IST
patrika
एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में करणी का बंवडर, शहर भर में नजर आए माइ के लाल

उज्जैन. आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन रविवार को उज्जैन में शुरू हुआ। सुबह 9 बजे से ही करणी और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता नानाखेड़ा मैदान पर जुटना शुरू हो गए। यहां से रैली के रूप में कृषि उपज मंडी पहुंचेगे। मंडी में एक सभा का आयोजन होगा। करणी के प्रदर्शन के चलते शहर भर में भगवा रंग लहरा रहा है। रैली का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।

रविवार को करणी सेना द्वारा एट्रोसिटी एक्ट के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर नानाखेड़ा से आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी तक रैली निकाली जा रही है। सेना के पदाधिकारियों के मुताबिक रैली में 500 बसें, 5000 कार, सहित हजारों मोटरसाइकिल से लोग रैली में शामिल होंगे। रविवार सुबह ९ बजे से सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और लोगों को नानाखेड़ा जुटना शुरू हो गए है। यहां से सुबह १२ बजे वाहन और पैदल रैली आरंभ हुई। जो टॉवर चौक होते हुए, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, कोयला फाटक होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेगी। दोपहर में कृषि उपज मंडी में फाजलपुरा स्थित प्रवेश द्वार की तरफ स्थापित फड़ों के मध्य महासभा आयोजित की जाएगी। महारैली में सपाक्स संगठन द्वारा भी समर्थन दिया गया है। सपाक्स के संभागीय संयोजक अजेंद्र त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं सहित रैली में शामिल होने की बात कही है। इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी हरदयाल सिंह ठाकुर ने भी क्षत्रिय समाज को एकजुट कर रैली में लाने का आश्वासन दिया है। खाती समाज, जाट समाज, प्रजापति, यादव सहित अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के समाज प्रतिनिधियों से चर्चा हुई है। सभी ने रैली में पूरे जोर-शोर से शामिल होने की बात कही है।

नियंत्रण के लिए हर पांच हजार पर रहेंगे 50 कार्यकर्ता
रिंकू झाला ने बताया कि महारैली में कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण के लिए हर पांच हजार सदस्यों पर ५० कार्यकर्ताओं को रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि रैली में किसी प्रकार से अनियंत्रित नहीं हो। दोपहर में एसपी से मुलाकात कर शांतिपूर्ण रैली निकाले जाने का आश्वासन दिया है।

Published on: