उज्जैन. सामाजिक न्याय परिसर में आयोजित गणेशोत्सव में भगवान गजानन की भक्ति के साथ खेलकूद का टैलेंट दिखाई दिया। गणपति उत्सव के तीसरे दिन मलखम्भ और रोप मलखम्भ का प्रदर्शन किया। इस दौरान विक्रमादित्य मलखम्भ अकादमी के 100 से अधिक खिलाडिय़ों ने पिरामिड बनाकर मलखम्भ कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने इस दौरान रोप मलखम्भ की भी शानदार प्रस्तुति दी। अवंतिका के युवराज के दरबार में शनिवार को खेल एवं युवक कल्याण विभाग और विक्रमादित्य मलखम्भ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में खिलाडिय़ों की प्रस्तुति का आयोजन किया गया था। भगवान की मंगल आरती में संत भगवान बापू, चिंतामणि मालवीय, जगदीश अग्रवाल, पं. प्रमोद चौबे,ओम जैन, ओम सारवान, प्रणव गर्ग, कमलसिंह आंजना, शैफाली राव ने की। सामाजिक न्याय परिसर में महाकालेश्वर, चिंतामन गणेश उत्सव समिति द्वारा रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।