उज्जैन

इस अश्लील वीडियो को देखने के बाद किशोर ने किया था 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म

इस अश्लील वीडियो को देखने के बाद किशोर ने किया था 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
2 min read
Aug 24, 2018
rape
rape

उज्जैन। बीते दिनों मध्यप्रदेश के उज्जैन में चार साल की एक मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराए गए नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। है। अब इस मामले में ये बात सामने आ रही है कि 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म करने से पहले स्मार्ट फोन पर अश्लील वीडियो देखा था। इसके बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के द्वारा की गई जांच पड़ताल में भी ये बात सामने आई है कि किशोर पर उसके माता-पिता का किसी प्रकार से कोई नियंत्रण नहीं था। सभी बातों के सामने आने के बाद पुलिस ने किशोर को सुधारने के लिए बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि 15 अगस्त 2018 के दिन घट्टिया के ग्राम जलवा में एक 14 साल के नाबालिग ने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही बच्ची को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरी घटना का खुलासा होने के 6 दिन बाद किशोर न्याय बोर्ड मालनवासा में चालान पेश कर दिया था। कोर्ट ने चालान पेश होने के 6 घंटे बाद दी घटना को अंजाम देने वाले किशोर को दो साल की सजा सुनाते हुए बाल संप्रेषण गृह भेजने का आदेश जारी किया था।

नहीं था नियंत्रण

किशोर को दो साल की सजा सुनाने के बाद कोर्ट ने अपना टिप्पणी में इस बात का जिक्र किया था कि 14 साल का नाबालिग किशोर स्मार्टफोन में अश्लील फिल्में देखता था। स्मार्टफोन में आसानी से अश्लील फिल्में उपलब्ध होने के कारण ही उसने 4 साल की छोटी बच्ची को अपना शिकार बनाया। टिप्पणी में कोर्ट ने ये भी लिखा कि नाबिलग पर उसके माता-पिता को कोई भी नियंत्रण नहीं था जिसके कारण बच्चे ने ऐसी घटना को अंजाम दिया। अब बच्चे को सुधारने के उद्देश्य से बाल संप्रेषण गृह सिवनी भेजा गया है। वहीं पर उसे अश्लील फिल्मों से दूरी बनाने के लिया समझाया भी जाएगा।

Published on:
24 Aug 2018 05:01 pm