5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी से लेकर 10 लाख की तांत्रिक साधना तक, उज्जैन की किन्नर अघोरी काली फिर चर्चा में

Kinnar Aghori Kali: उज्जैन में किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि पर वायरल वीडियो के बाद लगातार नए विवाद सामने आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
चर्चा में आई किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि (Photo Source - Patrika)

चर्चा में आई किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि (Photo Source - Patrika)

Ujjain news:एमपी के उज्जैन शहर में चक्रतीर्थ श्मशान घाट के वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आई किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि को लेकर लगातार कई विवाद सामने आ रहे है। काली के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने वाले अघोर अखाड़े के खड़ेश्वरी विष्णु नाथ ने ये भी दावा किया है कि काली को लोग पहले अल्लूरी श्रीनिवास के नाम से पहचाना करते थे। जेंडर चेंज कराने के बाद लोग उसे किन्नर और फिर अघोरी साधिका के रूप में पहचानने लगे थे। वो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल थी।

अब किए गए नए दावों में बताया जा रहा है कि उसकी निजी जिंदगी के कई सारे किस्से है। जिनमें से एक शादी से भी जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि काली ने साल 2025 में एक युवती से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि पत्रिका इन सभी आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।

शादी के बाद लगे गंभीर आरोप

दावा किया गया कि मध्यप्रदेश के एक मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। इससे जुड़े वीडियो और फोटो में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें वरमाला पहनाने, मंगलसूत्र और अन्य रस्मों के साथ सात फेरे लेने के दृश्य दिखाए गए। हालांकि शादी के बाद काली पर कई आरोप भी लगे। बताया गया कि युवती इस शादी के लिए तैयार नहीं थी लेकिन दबाव में आने के बाद उसने ये किया। युवती को धमकी भी दी गई थी। उसका कहना है कि शुरुआती दिनों में वह आध्यात्मिक ज्ञान और अघोरी साधना के बारे में जानने के उद्देश्य से काली नंद गिरी के संपर्क में आई थी लेकिन बाद में उसे संदेह हुआ। इन आरोपों के साथ उसने पुलिस में शिकायत की थी, ऐसी जानकारी भी मिली है।

मेडिकल जांच में खुलासा

काली को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई थी, जिसमें पूर्व में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी होने की जानकारी मिली। लेकिन अब कही भी मेडिकल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। काली के बारे में 10 लाख रुपए लेकर अनुष्ठान किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। बताया गया है कि महिला फिल्म निर्माता ने पुलिस में शिकायत की थी कि परिवार को बुरी शक्तियों से बचाने और तांत्रिक अनुष्ठान करने के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपए लिए गए। जब महिला ने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।

ये है पूरा मामला

बता दें कि किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। वायरल वीडियो में काली चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता के पास तलवार के साथ दिखाई दी थी और चिता से कथित रूप से कोई टुकड़ा निकालकर खाने का दावा करती नजर आई थी। इसके बाद जीवाजीगंज पुलिस ने उसके खिलाफ श्मशान में कब्ज या किसी प्रकार की छेड़छाड़ सहित 25 आर्म्सएक्ट की धारा में केस दर्ज कर जेल भेजा है।

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग