उज्जैन

सौतेले पिता की हैवानियत! आश्रम लाने के बहाने 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म

sensational case: सौतेला पिता बेटी को यह कहकर एक शहर से दूसरे शहर ले आया कि वह उसे एक आश्रम ले जा रहा है। आश्रम के बजाय वह उसे एक बगीचे में ले गया जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
May 22, 2025
sensational case of Stepfather deflowered 11 year old daughter on the pretext of bringing her to an ashram in ujjain mp news

sensational case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सौतेले पिता द्वारा 11 साल की बेटी के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 61 वर्षीय वृद्ध लड़की को उसकी मां से यह कहकर इंदौर से उज्जैन लाया था कि उसे वह अपने साथ आश्रम ले जा रहा है, परंतु वह उसे यहां लाकर बाजार में घुमाता रहा और रात 3 बजे छत्रीचौक गार्डन में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर डाला। शिकायत पर खाराकुआं पुलिस ने आरोपी को खोजा और उसे पकड़ जेल भेजा है।

यह है पूरा मामला

खाराकुआं पुलिस ने बताया दरअसल इंदौर में रहने वाली महिला ने सैनिक से शादी की थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़के और एक लड़की। इसी बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो दोनों अलग हो गए। सैनिक, महिला और बच्चों को छोड़कर चला गया। इसके बाद महिला ने उमरिया निवासी व्यक्ति से विवाह कर लिया। यह व्यक्ति महिला के बच्चों को अपना मानकर उनके साथ रहने लगा। पुलिस ने बताया कि महिला का दूसरा पति उज्जैन के एक आश्रम से जुड़ा था। वह आश्रम में रहता था और सप्ताह में एक बार इंदौर जाता था।

आश्रम जाने को लेकर हुआ विवाद

इसी बात को लेकर महिला और दूसरे पति में विवाद हुआ। महिला का कहना है कि मेरे बच्चे अकेले रहते हैं, उनका पेट भी ठीक से नहीं भर पाता। इसी बात को लेकर दूसरा पति मार्च माह में 11 साल की बेटी को अपने साथ लेकर उज्जैन आ गया। यहां उसने दिनभर बालिका को बाजार में घुमाया और फिर रात 3 बजे उसे छत्रीचौक स्थित गार्डन में लेजाकर बलात्कार किया। दो तीन दिन बाद वह बालिका को इंदौर लेकर पहुंचा तो बालिका ने आपबीती मां को बता दी। महिला ने इस मामले में खाराकुआं थाना पहुंच कर शिकायत की। इसी बीच आरोपी भाग निकला था।

पुलिस ने आरोपी को खोज जेल भेजा

पंवासा एसआइ लिबान कुजुर ने बताया एसआइ गजा सिंह पटेल, आरक्षक वीरेंद्र शर्मा, लक्ष्मण पटेल, आशीष चौधरी और निधि धिंगान के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को महिला के दूसरे पति के राऊ में होने की जानकारी लगी थी। टीम वहां पहुंची तो बद‌माश भाग निकला। इसी बीच पुलिस को जानकारी लगी कि वह पिंगलेश्वर स्थित आश्रम में हो सकता है। पुलिस ने यहां सादी वर्दी में पहुंचकर चौकसी की तो आरोपी पकड़ में आ गया। पूछताछ में उसने नाबालिग के साथ बलात्कार की वारदात कबूल की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

Updated on:
22 May 2025 06:53 pm
Published on:
22 May 2025 03:44 pm