उज्जैन

Simhastha 2028: सिंहस्थ-2028 को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

Simhastha 2028 : सिंहस्थ 2028 को लेकर एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए उज्जैन में त्रिवेणी के पास 598.66 करोड़ रुपए की कान्ह डायर्वशन क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन भी किया

less than 1 minute read
Jun 16, 2024

Simhastha 2028: साधु-संतों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 शिप्रा नदी के जल से ही हो, इसकी योजना बनेगी। 1200 करोड़ रुपए खर्च कर कान्ह को शिप्रा में मिलने से रोकेंगे। शिप्रा पर सेवरखेड़ी क्षेत्र में डैम बनाए जाएंगे। सीएम ने शनिवार को त्रिवेणी के नजदीक कार्यक्रम में 598.66 करोड़ रुपए की कान्ह डायर्वशन क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन किया।

डॉ. यादव ने कहा कि कान्ह शिप्रा को छोड़कर गंभीर नदी के निचले हिस्से में जाएगी, जहां किसानों को पानी मिल सकेगा। सीएम ने सुबह विक्रम तीर्थ सरोवर के गहरीकरण में श्रमदान किया। रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में शामिल हुए। डॉ. यादव यह यात्रा 20 वर्षों से निकाल रहे हैं। वे रविवार को उज्जैन में एयर टैक्सी का शुभारंभ करेंगे।

उज्जैन महाकाल लोक में अब पत्थर की प्रतिमाएं सीएम ने इंदौर में मालवा उत्सव में कहा, इस उत्सव का विस्तार होगा। महाकाल लोक में फाइबर की प्रतिमाओं की जगह ठोस पत्थर की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।

बता दें कि इस बार सिंहस्थ 2028 27 मार्च से शुरु होगा और 27 मई तक संपन्न होगा। इस बीच 9 अप्रैल से 8 मई तक 3 शाही स्नान और 7 पर्व स्नान प्रस्तावित हैं। इस सिंहस्थ महापर्व में 2028 में 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Published on:
16 Jun 2024 10:27 am
Also Read
View All

अगली खबर