उज्जैन

2025 में लगेंगे 4 ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ एक, नोट कर लें तारीख

solar and lunar eclipses 2025: महाकाल नगरी उज्जैन की जीवाजी वेधशाला से मिली जानकारी, 2025 में लगेंगे 4 ग्रहण
less than 1 minute read
Dec 28, 2024
solar and lunar eclipses 2025

solar and lunar eclipses 2025: नए साल में कुल चार ग्रहण होंगे। इसमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं। मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी और महाकाल की नगरी उज्जैन की जीवाजी वेधशाला के अनुसार प्रथम पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ 14 मार्च को ग्रहणों की शुरुआत होगी।

इस चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10 बजकर 39 मिनट और 3 सेकंड से 2 बजकर 18 मिनट और 2 सेकंड तक रहेगा। भारत में दिन होने के कारण यह चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा। जबकि अमरीका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी तथा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में यह दिखाई देगा।

दूसरा ग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण 29 मार्च को होगा। यह दोपहर 2 बजकर 20 मिनट और 8 सेकंड से शाम 6 बजकर 13 मिनट 6 सेकंड तक रहेगा। यह भी भारत में नहीं दिखेगा।

22 सितंबर को आखिरी सूर्यग्रहण

तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण 7-8 सितंबर को होगा। 7 सितंबर को रात 9 बजकर 56 मिनट व 8 सेकंड से शुरू होगा। मोक्ष की स्थिति 8 सितंबर को रात 1 बजकर 26 मिनट और 8 सेकंड पर होगी। यह भारत में दिखेगा।

आखिरी सूर्यग्रहण 21-22 सितंबर को, यह 21 को रात 10 बजकर 59 मिनट, 8 सेकंड से 22 सितंबर की रात 3 बजकर 23 मिनट, 6 सेकंड तक होगा। देश में नहीं दिखेगा।

Updated on:
28 Dec 2024 12:44 pm
Published on:
28 Dec 2024 10:27 am