उमरिया

एक पेड़ मां के नाम अभियान में निकायों ने बरती लापरवाही, नहीं हो पाया लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा, नोटिस जारी करने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Aug 06, 2024
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की समीक्षा, नोटिस जारी करने दिए निर्देश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सभी विभागों के लिए पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित किए थे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागवार पौधरोपण की समीक्षा करते हुए सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण का कार्य आगामी सप्ताह तक पूरा कर लिया जाए। नगरीय निकायों में नगरीय प्रशासन विभाग व्दारा एक लाख पौध रोपित करनें का लक्ष्य दिया गया था। जिले में पांचों नगरीय निकायों नगर पालिका परिषद उमरिया, पाली, नगर परिषद चंदिया, मानपुर, नौरोजाबाद द्वारा लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण नहीं किए जाने पर संबंधित निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिव गोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित अन्य जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित न रहें
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। अधिक संख्या में लंबित शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी समय सीमा की बैठक में संबंधित विभागों को ए ग्रेड में आने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिन विभागों में 10 से कम सीएम हेल्प लाइन की शिकायतें लंबित हैं वे शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें।
झोलाछाप डाक्टरों पर की जाए कार्रवाई
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसबी चौधरी को संबंधित एसडीएम से समन्वय बनाकर झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध सघन कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसी तरह दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि अभियान का लाभ लक्षित वर्ग के लोगों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने शिविर लगाने तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्ड बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Published on:
06 Aug 2024 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर