उमरिया

बच्चों के साथ घटित अपराध में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की आवश्यकता

Feb 07, 2026
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में बाल अधिकार संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में बाल अधिकार संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में प्रशिक्षु नवआरक्षकों के लिए बाल अधिकार संरक्षण विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस उमरिया लवली सोनी ने किया। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण एक महत्वपूर्ण एवं अति संवेदनशील विषय है। पुलिस के रूप में हमारी भूमिका समाज में संरक्षक की होती है। बच्चों के साथ घटित अपराध एवं बच्चों के द्वारा घटित अपराध दोनों में संवेदनशीलता के अनुसार कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है।


प्रशिक्षक अमरजीत कुमार सिंह राज्य सलाहकार यूनिसेफ , विजय यादव बाल संरक्षण विशेषज्ञ आरंभ संगठन, राशि अशवानी बाल संरक्षण विशेषज्ञ मुस्कान संगठन, दिलीप पांडे बाल संरक्षण विशेषज्ञ उदय संगठन आदि की टीम द्वारा बच्चों के अधिकार के संबंध में व्याख्यान एवं जेंडर संवेदनशीलता विषय के संबंध में प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बच्चों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधान तथा बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विभिन्न केस स्टडी के माध्यम से बच्चों से संबंधित मामलों में पुलिस की भूमिका के बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण में सहायक लोक अभियोजन अधिकारी कपिल कुमार साहू, प्रभारी रक्षित निरीक्षक रामदुलारे प्रजापति, प्रभारी आंतरिक प्रशिक्षण निरीक्षक रविशंकर कोकड़े, निरीक्षक सारिका शर्मा, निरीक्षक सुनीता गुप्ता, निरीक्षक मीना आर्मो एवं समस्त प्रशिक्षु नवआरक्षक उपस्थित रहे।

Updated on:
07 Feb 2026 04:05 pm
Published on:
07 Feb 2026 04:05 pm