प्रशासनिक अधिकारी की अनदेखी का शिकार हुई होमगार्ड प्रतिनियुक्ति

संताल परगना प्रक्षेत्र में आइजी का पद पिछले एक साल से रिक्त पड़ा है। साथ ही उनका आधिकरिक आवास भी खाली है, जिला प्रशासन की ओर से इस आवास पर कुल 13 होमगार्ड तैनात किये गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2015, 3:03 PM IST
Feature image

संताल परगना प्रक्षेत्र में आइजी का पद पिछले एक साल से रिक्त पड़ा है। साथ ही उनका आधिकरिक आवास भी खाली है, जिला प्रशासन की ओर से इस आवास पर कुल 13 होमगार्ड तैनात किये गए हैं।

साथ ही इसके अतिरिक्त भी सरकार के तयशुदा निर्देश व निर्धारित संख्या बल के विपरीत पुलिस के कई आलाधिकारियों के यहां भी होमगार्डो की प्रतिनियुक्ति की गई है। गौरतलब हो कि तत्कालीन आइजी जितेंद्र कुमार सिंह के 31 दिसंबर 2014 को सेवानिवृत्त होने के बाद से अब तक इस पद पर किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है।


जानकारी के मुताबिक झारखंड गृह रक्षावाहिनी के समादेष्टा की ओर से जिले के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षकों को प्रेषित एक पत्र में सरकार की आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि विभिन्न कार्यालयों, आवासीय परिसरों में 1-4 बल गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति जारी रहेगी लेकिन यह प्रतिनियुक्ति तब रहेगी जब पदाधिकारियों के आवास पर नियमित आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति नहीं हो।
Published on: