ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी दूसरे दौर में

भारत-उरुग्वे की इस जोड़ी ने ब्राजील-अर्जेंटीना की जोड़ी को पहले राउंड में हराया।

2 min read
Jan 18, 2017
Rohan Bopanna
Rohan Bopanna
मेलबर्न।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के उनके जोड़ीदार पाब्लो क्यूवास ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना पहला पड़ाव पार कर लिया है। युगल मुकाबले के पहले दौर में बोपन्ना और क्यूवास ने ब्राजील के थोमाज़ बेल्लुचि और अर्जेंटीना के मैक्सिमो गोंजालेज की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 24 मिनट तक चला।




निशिकोरी तीसरे दौर में

इससे पहले पुरुषों के एकल मुकाबले में जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी ने भी शानदार जीत दर्ज की। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को आसानी से सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। निशिकोरी को पहले दौर के मुकाबले में जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था जहां उन्होंने अंत में रूस के आंद्रे कुजनेत्सोव को 5-7, 6-1, 6-4, 6-7, 6-2 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था।





वीनस और केर्बर भी जीतीं

उधर महिला एकल मुकाबले में अमेरिका की वीनस विलियम्स और जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने भी अपने अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया है। वीनस ने दूसरे दौर के मुकाबले में जहां स्विट्जरलैंड की स्टेफनी व्होगेल को 6-3 6-2 से हराया वहीं दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी केर्बर को जर्मनी की कैरिना विथोफ्ट को हराने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। केर्बर ने कैरिना को 6-2 6-7 6-2 पराजित किया।


Published on:
18 Jan 2017 10:59 am