ईरानी कप में पुजारा करेंगे शेष भारत की कप्तानी

बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय शेष भारत टीम की शनिवार को घोषणा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2017, 11:43 PM IST
india vs england rajkot test
pujara out at 124 runs
नई दिल्ली। नए रणजी चैंपियन बने गुजरात के खिलाफ 20 से 24 जनवरी तक मुंबई के बे्रबोर्न स्टेडियम में होने वाले ईरानी कप मुकाबले के लिए शेष भारत की कप्तानी भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा संभालेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईरानी कप के लिए 15 सदस्यीय शेष भारत टीम की शनिवार को घोषणा की।

गुजरात के मुंबई को हराकर पहली बार रणजी चैंपियन बनने के कुछ देर बाद ही बीसीसीआई ने इस टीम की घोषणा की। शेष भारत टीम में रणजी ट्रॉफी की उपविजेता टीम मुंबई के बल्लेबाज अखिल हेरवदकर और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है, जबकि सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड टीम के शाहबाज नदीम और इशान किशन को भी टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में रिकॉर्ड तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज करुण नायर, पश्चिम बंगाल के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा, उत्तर प्रदेश के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और राजस्थान के तेज गेंदबाज पंकज सिंह को भी शेष भारत टीम में शामिल किया गया है।

शेष भारत टीम- अभिनव मुकुंद, अखिल हेरवदकर, चेतेश्वर पुजारा (कप्तान), करुण नायर, मनोज तिवारी, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, शाहबाज नदीम, पंकज ङ्क्षसह, के. विग्नेश, सिद्धार्थ कौल, शार्दुल ठाकुर, अक्षय वखारे, इशान किशन और प्रशांत चोपड़ा।

Published on: