सेरेना और राफा के बाद जोकोविच भी पहुंचे दूसरे दौर में

सर्बिया के जोकोविक ने पहले दौर में स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 6-1, 7-6, 6-2 से हराया। इसके साथ ही जोकोविच रिकॉर्ड सातवीं बार मेलबर्न का किंग बनने की ओर पहला कदम बढ़ाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 7:24 AM IST
Novac Djokovic
Novac Djokovic
मेलबर्न।
छह बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। भीषण गर्मी के बीच सर्बिया के जोकोविक ने पहले दौर में स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 6-1, 7-6, 6-2 से हराया। वर्दास्को ने पिछले साल स्पेनिश स्टार राफेल नडाल को पहले दौर में हराया था।


जोकोविच को हालांकि वर्दास्को के खिलाफ दूसरे सेट में कुछ संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अहम मौकों पर अंक बनाकर आखिर में 40वीं रैंकिंग के अपने प्रतिद्वंद्वी को दो घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में मात दी।


जीत के बाद मौजूदा चैंपियन जोकोविच ने कहा कि दूसरा सेट एक घंटे तक खिंचा इसलिए जब मैंने ड्रॉ देखा था तो मैंने सोचा कि मुझे इस मैच पर खास ध्यान देना होगा। मैं टूर्नामेंट के शुरू में बाहर हो सकता था लेकिन मैंने अच्छी शुरुआत की।


12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच अगले दौर में उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे जिन्होंने क्रोएिशया के इवान डोडिग को 6-1, 6-4, 3-6, 7-5 से शिकस्त दी।


2008 से लेकर 2016 तक जोकोविक जब भी फाइनल में पहुंचे हर बार उन्होंने ट्रॉफी जीती।जोकोविक अगर इस बार भी खिताब जीत लेते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमर्सन के साथ बराबरी पर हैं। इन दोनों ने छह-छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है।


Published on: