बिग बैश लीग के दौरान हरमनप्रीत कौर पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

आचार संहिता की प्रक्रिया के अनुसार मैच रेफरी राय लोह ने अंपायर की लिखित रिपोर्ट पर विचार किया और उन्होंने हरमनप्रीत को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 9:36 AM IST
Harmanpreet Kaur Bhullar
Harmanpreet Kaur Bhullar
नई दिल्ली।
भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर भुल्लर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। सोमवार को बिग बैश में खेल रहीं महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी आचार संहिता के अनुसार अनुच्छेद 2.1.2 के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए फटकार लगाई। यह लेवल एक का अपराध है।


उल्लेखनीय है कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग बैश लीग में खेलने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वह इस लीग में सिडनी थंडर्स टीम की तरफ से खेल रही हैं।


यह घटना सोमवार को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ होबार्ट में थंडर्स की बल्लेबाजी के दौरान इस ऑलराउंडर क्रिकेटर के आउट होने के बाद हुई। आचार संहिता की प्रक्रिया के अनुसार मैच रेफरी राय लोह ने अंपायर की लिखित रिपोर्ट पर विचार किया और उन्होंने हरमनप्रीत को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई। हरमनप्रीत ने यह सजा स्वीकार कर ली और इसलिए आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।


हैरी के नाम से जानी जाने वाली हरमनप्रीत साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत को रिप्रजेंट करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। भारत की ओर से हरमनप्रीत ने अब तक दो टेस्ट, 58 एकदिवसीय और 68 टी-20 मैचों में शिरकत की है।




Published on: