क्या कहता वास्तु… दीवारों को जब सजाना हो

घर में रंग कराने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि बार-बार पेंट नहीं कराया जाता...वास्तु का ध्यान रख रंग करवाएंगे, तो घर में सुख-शांति रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा...
3 min read
• •
Updated: 13 Jul 2015, 4:10 PM IST
Feature image

घर में रंग कराने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि बार-बार पेंट नहीं कराया जाता...वास्तु का ध्यान रख रंग करवाएंगे, तो घर में सुख-शांति रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा...



बेडरूम

इस रूम में पिंक, हल्‍का नीला और हल्‍का हरा रंग अच्छा रहता है। बच्‍चों के बेडरूम के लिए हरा रंग सबसे अच्‍छा माना जाता है। बेडरूम की दीवार पर हमेशा हल्के रंग होने चाहिए। गहरे रंग आपकी लाइफ की उलझनें बढ़ा सकते हैं। बच्चों के स्टडी रूम में हल्का बैंगनी, हल्का हरा या गुलाबी रंग करवाएं। गहरे रंग का इस्तेमाल न करें। इससे बच्चों की एकाग्रता प्रभावित होती है। स्टडी रूम के लिए भी पीला रंग भी बढिय़ा रहता है।




किचन

वास्‍तु के हिसाब से किचन में सफेद, पीला, रोज पिंक, नारंगी, चॉकलेट और लाल रंग सबसे अच्‍छा माना जाता है। किचन में सूर्य की रोशनी सबसे ज्यादा आए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें। किचन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इससे सकारात्मक व पॉजिटिव एनर्जी आती है। किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व कोना जिसे अग्निकोण (आग्नेय) कहते है, में ही बनवाना चाहिए। यदि इस कोण में किचन बनाना संभव न हो तो उत्तर-पश्चिम कोण जिसे वायव्य कोण भी कहते हैं पर बनवा सकते हैं। किचन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा प्लेटफार्म हमेशा पूर्व में होना चाहिए और ईशान कोण में सिंक व अग्नि कोण चूल्हा लगाना चाहिए। किचन के दक्षिण में कभी भी कोई दरवाजा या खिड़की नहीं होने चाहिए। खिड़की पूर्व की ओर में ही रखें।




डायनिंग-गेस्ट रूम

इस रूम के लिए हल्के रंगों का ही प्रयोग करें। गुलाबी, हरा और नीला रंग करवाएं। इन रंगों को देखकर यहां बैठकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। काला, सफेद या काले-सफेद से मिला हुआ कोई भी रंग करवाने से बचें। गेस्‍ट रूम के लिए वास्तु के हिसाब से पीला, हरा, नीला, नारंगी या लेवेंडर का लाइट शेड अच्छे माने जाते हैं।




बाथरूम

सफेद, हल्‍का नीला और पेल ग्रीन आदि कलर करवाने से बाथरूम फ्रेश और बड़ा लगता है। काला और गहरा लाल रंग न करवाएं। इन रंगों से आप रिलेक्स फील नहीं करेंगे।




इन बातों का रखें ध्यान

1- कलर के चयन के दौरान लाइट का भी ध्यान रखें। कोई भी कलर तभी अपनी चमक पूरी तरह से बिखेरेगा, जब इस पर सही लाइट पड़े।

2- एक साथ बहुत से रंग मिलाना भी अच्छा फैसला नहीं होता। इससे रंगों का संतुलन बिगड़ता है। आप एक या दो प्राइमरी कलर्स का ही इस्तेमाल करें।



3- ज्यादा कलर्स से बचने के चक्कर में ज्यादा मैचिंग भी नहीं होना चाहिए। कलर पैलेट ऐसी चुनें जो विजुअल स्टोरी को बयां कर सके।

4- घर के सभी कमरों के रंगों में एकरूपता रखनी चाहिए। सभी कमरों के कलर्स को अलग रखने से आंखों को सुकून नहीं मिलेगा।



5- कलर्स को घर के फर्नीचर से भी मेल खाना चाहिए। आप पहले से मौजूद फर्नीचर के अनुसार रंग चुन सकते हैं।




Published on: