चांदी के गहने ऐसे चमकेंगे, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

पहले लोग शादियों में सोने से बने उपहार देना पसंद करते थे, लेकिन नोटबंदी की वजह से सोने की जगह चांदी ने ले ली है
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2016, 9:41 AM IST
silver jewellery
silver jewellery

इन दिनों शादियों का मौसम है। दुल्हन को देने के लिए उपहार भी कुछ खास होना चाहिए। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारा गिफ्ट उपयोगी होने के साथ-साथ यादगार भी हो।

बहुत सारे लोग शादियों में सोने से बने उपहार देना पसंद करते थे, लेकिन नोटबंदी की वजह से सोने की जगह चांदी ने ले ली है। न सिर्फ गहने, बल्कि चांदी के बर्तन और सजावट सामग्री की भी अपनी एक खास जगह है।

ये भी पढ़ेः पोस्को ऐक्ट के तहत भारत की पहली "महिला" रेपिस्ट गिरफ्तार

ये भी पढ़ेः अगर आपमें भी हैं ये खास बात तो सौ फीसदी आप लव मैरिज ही करेंगे

ये भी पढ़ेः सप्ताह के सातों दिन इस तरह बनाए शुभ, कमाएंगे अच्छा पैसा

अक्सर देखा गया है कि चांदी के गहने या बर्तन कुछ समय बाद काले होने लगते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ टिप्स लाए हैं जो आपके पुराने चांदी के गहनों को बिल्कुल नया जैसा चमका देंगे-

ये भी पढ़ेः डियो या परफ्यूम नहीं, ये 10 टिप्स आजमाएं, हर लड़की बनना चाहेगी आपकी गर्लफ्रेंड

ये भी पढ़ेः इस आसान उपाय से आप भी जान सकते हैं अपने अगले और पिछले जन्म के बारे में

(1) चांदी की किसी भी ज्वेलरी या अन्य सामान को साफ करने के लिए हमेशा सूखे और सॉफ्ट कपड़े का प्रयोग करें। कभी भी किसी केमिकल या एसिड जैसे पदार्थों का प्रयोग न करें।
(2) चांदी के गहने को कभी भी अलग से पॉलिश न कराएं, इससे कई बार चांदी की प्रोटेक्टिव लेयर चली जाती है।
(3) चांदी बहुत ही कोमल धातु है, इसलिए बेहतर होगा कि आप इसे गंदे हाथों से न छुएं या ग्लोव्स पहनकर ही छुएं।
(4) नमक चांदी को साफ करने के लिए जादुई रूप से काम करता है।
(5) चांदी को हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही रखें और हो सके तो इसे बटर पेपर या सॉफ्ट कपड़े में ही रखें।
(6) चांदी को कभी भी प्लास्टिक में लपेट कर न रखें।
(7) इसे कभी भी किसी बहुत अधिक गर्म स्थान पर न रखें।
(8) टूथपेस्ट से चांदी की बहुत अच्छी सफाई हो जाती है। अपने चांदी के सामान पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे गुनगुने पानी से धो लें।
(9) बेकिंग सोडा को गर्म पानी में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें, फिर उसे किसी साफ कपड़े से पोछ लें। यह चांदी की छुपी हुई चमक को दोगुना कर देगा।

Published on: