कंगना, अनुष्का और विराट कोहली को एक साथ ला रही किस्मत

इस एड फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आएंगे, कंगना फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2016, 2:50 PM IST
Virat Kohli
Virat Kohli
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, मगर इस बार अनुष्का शर्मा की वजह से नहीं बल्कि कंगना रनोट की वजह से। खबर है कि विराट और कंगना एक एड में साथ नजर आएंगे। इस विज्ञापन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की बात कही जा रही है। राजकुमार हिरानी इस एड फिल्म को निर्देशित करेंगे।

एमएसधोनी भी आएंगे नजर-
गौरतलब है कि इस एड फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आएंगे। कंगना फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म रंगून की शूटिंग में व्यस्त हैं। रंगून में कंगना शाहिद कपूर और सैफ़ अली खान के साथ हैं।

अनुष्का से भी शूटिंग पर ही मिले थे कोहली-
गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की मुलाकात भी एड शूट पर ही हुई थी। हालांकि पिछले काफी समय से दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं, मगर हाल ही में दोनों के डिनर डेट पर साथ नजर आने से उनके बीच पैच-अप होने के आसार भी मजबूत होने लगे हैं।
Published on: