किम कर्दशियां पति वेस्ट को वेलेंटाइन डे पर देंगी विचित्र उपहार

किम कार्दशियां अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट को वेलेंटाइन डे के मौके पर कई तोहफे देंगी जिनमें कई विचित्र कामुक उपहार भी शामिल हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2016, 3:59 PM IST
Kim Kanye
Kim Kanye

लॉस एंजेलिस। रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट को वेलेंटाइन डे के मौके पर कई तोहफे देंगी जिनमें कई विचित्र कामुक उपहार भी शामिल हैं। किम ने अपनी वेबसाइट पर इन तोहफों की सूची साझा की है।

'वेबसाइट एसशोबिज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, किम कान्ये को जो तोहफे देंगी उनकी कीमत पांच से 10,000 डॉलर के बीच है। तोहफों में स्ट्रिपर पोल, घुड़सवारी का चाबुक, गुलाब की पत्तियां और हैंडकफ्स जैसे कामुक उपहार भी शामिल हैं।

इन विचित्र कामुक उपहारों के अलावा किम कान्ये को 'रॉल्फ लॉरेन' ब्रांड की साटिन की चादर और 10,000 डॉलर की कीमत वाली मंहगी शैंपेन जैसे कई कीमती उपहार भी देंगी।

Published on: