क्या अरविंद केजरीवाल देंगे इस्तीफा? मंत्री गोपाल राय ने कर दिया साफ
Also Read
View All 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनिष सिसौदिया ने सदन में दो एजुकेशन बिल पेेश करते हुए कहा कि हम प्राइवेट स्कूलों की फीस तो नहीं फिक्स करना चाहते पर उनके अकाउंट्स की जांच जरुर कराएंगे। जब खातों में गड़बड़ी बंद हो जाएगी तो फीस खुदबखुद कंट्रोल हो जाएगी।
आगे बताते हुए सिसौदिया ने कहा कि इसमें गड़बड़ी पाए जाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने के अलावा उनपर 50 हजार तक का जुर्माना और तीन साल की सजा का प्रावधान भी लगाया जा सकता है।
इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो प्राइवेट स्कूलों के खातों की हर साल जांच करेगी। इससे अभिभावकों से ली जाने वाली फीस का सही ब्योरा पता चल सकेगा, साथ ही यह जानकारी भी मिल सकेगी की पैसा कहा खर्च किया जा रहा है।
इस पैसे को स्कूल अगर स्कूल के विकास और टिजर को पैसे देने से इतर खर्च करते पाए गए तो वे नप जाएंगे।