बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच अब नौ फरवरी से

बीसीसीआई के अधिकारी ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट पहले बुधवार (आठ फरवरी) से शुरू होना था लेकिन दर्शकों की संख्या के बढऩे की संभावना को देखते हुए इसे एक दिन आगे खिसकाने का निर्णय लिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 12:48 PM IST
India vs Bangladesh
India vs Bangladesh
नई दिल्ली।
भारत और बांग्लादेश के बीच निर्धारित एकमात्र टेस्ट मैच नौ फरवरी से शुरू होगा। पहले यह टेस्ट आठ फरवरी से शुरू होना था लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसे एक दिन आगे नौ फरवरी से कराने का निर्णय लिया है।


बीसीसीआई के अधिकारी ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट पहले बुधवार (आठ फरवरी) से शुरू होना था लेकिन दर्शकों की संख्या के बढऩे की संभावना को देखते हुए इसे एक दिन आगे खिसकाने का निर्णय लिया गया।


बांग्लादेश टीम न्यूजीलैंड के अपने क्रिकेट दौरे को समाप्त कर 26 जनवरी को स्वदेश लौटेगी। इसके बाद एक संक्षिप्त अंतराल के बाद वह एक फरवरी को भारत दौरे पर आएगी। टेस्ट से पहले बांग्लादेश की टीम भारत ए के खिलाफ हैदराबाद में तीन फरवरी से एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। फिर इसी मैदान पर वह नौ फरवरी से एकमात्र टेस्ट मैच भी खेलेगी।


बांग्लादेश की टीम चार बार भारत का दौरा कर चुकी है। बांग्लादेश ने 1990,1998, 2006 और 2016 में भारत का क्रिकेट दौरा किया। बावजूद इसके बांग्लादेश ने कभी भी यहां टेस्ट सीरीज या द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा नहीं लिया।

Published on: