RBSE 12th BOARD RESULTS: विज्ञान-वाणिज्य के परिणाम हुए घोषित, सबसे पहले यहां देखें रिज़ल्ट

12 वीं विज्ञान वर्ग की बोर्ड परीक्षाओं में पंजीकृत 2 लाख 34 हजार 523 और वाणिज्य वर्ग के 48 हजार 113 परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।

less than 1 minute read
Feature image

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2017 के घोषित हो गए। बारहवीं साइंस और कॉमर्स के नतीजों में इस बार भी छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बाजी मारी।

राजस्थान के शिक्षा राजमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी करते हुए मेघावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।



बोर्ड के पचास साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब बोर्ड ने राज्य और जिलावार मेरिट जारी नहीं की है। बोर्ड प्रबंध मंडल की गत दिनों हुई बैठक में मेरिट सूची जारी नहीं करने का फैसला किया गया था।

इस वर्ष बोर्ड की बाहरवीं विज्ञान वर्ग में 2 लाख 34 हजार 530 बच्चें, वहीं कॉमर्स में 48 हजार 113 बच्चे पंजीकृत हुए।

बोर्ड द्वारा जारी किए गए परिणामों में विज्ञान वर्ग का 90.36 प्रतिशत जबकि वाणिज्य का 90.88 प्रतिशत रहा। इसमें विज्ञान वर्ग में छात्राओं का प्रतिशत 93.30 एवं छात्रों का 89.21 प्रतिशत रहा। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में छात्राओं का 95.27 तथा छात्रों का 88.56 प्रतिशत रहा।

Published on:
15 May 2017 02:31 pm