आईपीएल-9 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

KKR के खिलाफ 44 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेलने के साथ ही विराट ने इस सत्र में 400 रन भी पूरे कर लिए

less than 1 minute read
May 03, 2016
Virat Kohli
बेंगलूरु। आईपीएल-9 का 30वां मुकाबला सोमवार को बेंगलूरु में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया। इस अहम मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को पांच विकेट से हराया। आरसीबी ने अब तक आईपीएल-9 में 7 मैच खेले हैं जिसमें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है वहीं केकेआर को 8 मैचों में 5 में जीत हासिल हुई है। भले आरसीबी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही हो लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली अपने परफॉर्म को लगातार जारी रखे हुए है।

कोहली के सत्र में 400 रन पूरे
सोमवार को केकेआर के खिलाफ 44 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेलने के साथ ही विराट ने इस सत्र में 400 रन भी पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। आरसीबी के कप्तान कोहली अब तक आईपीएल-9 में सबसे ज्यादा 433 रन बनाकर नबंर वन बने हुए हैं। जिसमें उन्होंने 4 शानदार अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

विराट अब तक इस सीजन में सबसे अधिक 40 तेज तर्रार चौके और 9 गगनचुंबी छक्के भी लगा चुके हैं। अब तक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर (386) रन के साथ दूसरे और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (383) रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Published on:
03 May 2016 10:36 am
Also Read
View All