बोपन्ना और मर्जिया ने जीता स्टटगार्ट खिताब 

भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने मर्सिडीस कप टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीत लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2015, 10:31 PM IST
Rohan Bopanna-Florin Mergea
Rohan Bopanna-Florin Mergea

स्टटगार्ट। भारत के रोहन
बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने रविवार को मर्सिडीस कप टेनिस
टूर्नामेंट में युगल खिताब जीत लिया जो इस सत्र में उनका दूसरा खिताब है। चौथी सीड
बोपन्ना और उनके रोमानियाई जोड़ीदार मर्जिया ने पहल सेट हराने के बाद शानदार वापसी
करते हुए तीसरी सीड एलेक्जेंडर पेया और ब्रूनो सोरेस को एक घंटे 11 मिनट में 5-7,
6-2, 10-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

विजेता जोड़ी को 250 एटीपी युगल
अंक और 31,770 पौंड की पुरस्कार राशि मिली। इस जोड़ी का इस सत्र का यह दूसरा खिताब
है। उन्होंने पिछले महीने मैड्रिड ओपन का खिताब जीता था। भारत के 35 वर्षीय बोपन्ना
का 2015 में यह चौथा खिताब है। पराजित जोड़ी को 150 अंक और 16700 पौंड मिले।

Published on: