आरपी को आया गुस्सा, की कुछ इस तरह प्रतिक्रिया

आरपी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक दर्शक का फोन छीन कर जमीन पर फेंक रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 11:22 AM IST
RP Singh
RP Singh
नई दिल्ली।
आरपी सिंह के नाम से मशहूर भारतीय गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल स्वभाव से बेहद शांत नजर आने वाले आरपी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक दर्शक का फोन छीन कर जमीन पर फेंक रहे हैं।

यह वीडियो मुंबई और गुजरात के बीच हुए रणजी मैच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मैच में गुजरात ने मुंबई को हराकर 83 साल में पहली बार रणजी खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत में आरपी का भी अहम योगदान रहा उन्होंने फाइनल मुकाबले में चार विकेट चटकाए।





वीडियो में आरपी सिंह बॉउंड्री लाइन पर खड़े हैं और कुछ दर्शक उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अचानक आरपी ने एक दर्शक से फोन छीना और उसे जमीन पर फेंक दिया।






बताया जा रहा है कि दर्शक दीर्घा में खड़े कुछ दर्शक आरपी सिंह पर कमेंट्स कर रहे थे। उनके कमेंट्स सुन कर वह उनके पास पहुंचे और उनमें से एक का मोबाइल ले लिया। इसके बाद उन्होंने मोबाइल को हल्के हाथ से मैदान में फेंक दिया। कुछ देर बाद आरपी के कहने पर ग्राउंडमैन ने उस दर्शक को मोबाइल लौटा दिया।


गुजरात रणजी टीम से पहले आरपी सिंह उत्‍तर प्रदेश रणजी टीम की ओर से खेलते थे। वह यूपी टीम के कप्तान भी रह चुके है। आरपी सिंह ने टीम इंडिया के लिए कुल 14 टेस्‍ट, 58 एकदिवसीय और 10 टी20 मैच खेले हैं।





Published on: