मुस्लिम कट्टरपंथिंयों के निशाने पर सानिया, मिली यह सलाह

मौलाना साजिद ने कहा कि मुस्लिम औरतों के लिए बुर्का बहुत अहम है। उन्हें ऐसे कोई खेल नहीं खेलने चाहिए जहां उन्हें बुर्का उतारना पड़े।

less than 1 minute read
Jan 16, 2017
Sania Mirza
Sania Mirza
नई दिल्ली।
भारतीय टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा को एक बार फिर उनकी ड्रेस के लिए निशाना बनाया गया है। इस बार उनकी ड्रेस पर मौलाना साजिद ने विवादित बयान दिया है। मौलाना ने सानिया को सलाह दी कि उन्हें टेनिस जैसा खेल नहीं खेलना चाहिए था।


टेनिस इस्लाम के खिलाफ

एक न्यूज चैनल से बातचीत में मौलाना साजिद ने सानिया को इस्लाम के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सानिया की वजह से इस्लाम को बहुत नुकसान पहुंचा है। उनके कपड़े मुस्लिम औरतों को गलत संदेश देते हैं।


Sania Mirza के लिए चित्र परिणाम


जिस खेल में बुर्का उतारना पड़े, उसे न खेलें मुस्लिम महिलाएं

साजिद ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सानिया मिर्जा कितनी लोकप्रिय हैं और खेल में उन्होंने कितना नाम कमाया। उन्होंने कहा, "सानिया इस्लाम को फॉलो नहीं करतीं और बुर्का नहीं पहनतीं इसलिए वह हमारे लिए अहमियत नहीं रखतीं।" सानिया को बुर्का पहनकर टेनिस खेलने के सवाल पर मौलाना ने कहा, "मुस्लिम औरतों के लिए बुर्का बहुत अहम है। उन्हें ऐसे कोई खेल नहीं खेलने चाहिए जहां उन्हें बुर्का उतारना पड़े।"

Published on:
16 Jan 2017 03:48 pm