सरफराज अहमद होंगे पाकिस्तानी टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान

इस मामले पर फैसला लेना का उन्हें पूरा अधिकार दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।

less than 1 minute read
Apr 05, 2016
Pakistan T20 Captain
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान का नाम घोषित कर दिया है। सर्फराज अहमद पाकिस्तान टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान बनेंगे।

यह फैसला शाहिद अफरीदी के कप्तान पद से इस्तीफा देने के बाद लिया गया है। पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैंने सर्फराज से इस मामले में सुबह ही बात की थी और उन्हें इस बारे में बताया था कि वह हमारे लिए पहली पसंद थे। इस मामले पर फैसला लेना का उन्हें पूरा अधिकार दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।

28-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज़ अहमद को पिछले साल पाकिस्तान की वन-डे और टी-20 टीमों का उपकप्तान नियुक्त किया गया था, और इसी साल फरवरी-मार्च में बांग्लादेश में संपन्न हुए एशिया कप के दौरान पाकिस्तान टीम की ओर से उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

Published on:
05 Apr 2016 03:31 pm
Also Read
View All