समर वैदर आते ही सबसे बड़ी चिंता यही सताने लगती है कि इस मौसम में अपने आप को सनटैनिंग से कैसे बचाया जा सकता है। ...
जयपुर। समर वैदर आते ही सबसे बड़ी चिंता यही सताने लगती है कि इस मौसम में अपने आप को सनटैनिंग से कैसे बचाया जा सकता है। इसके लिए गल्र्स कई प्रोडक्ट और क्रीम का इस्तमाल करती हैं।
मौसम के अनुसार अपनी त्वचा का खयाल रखनां इतना भी मुश्कील नहीं है। बस थोड़ीसी सावधानी की आवश्यकता है और आप सनटैनिंग से अपने आप को बचा सकती हैं। यहां कुछ आसान टिप्स हम आपसे शेयर कर रहे हैं। बस थोड़ा अवैयर होने की आवश्यकता है।
सनटैनिंग से त्वचा की रंगत ढलने लगती है। इससे बचने के लिए जब भी घर से बाहर निकलें तो 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। साथ ही त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का भी प्रयोग जरूर करें।
भोजन में अधिक से अधिक रस भरे फल और हरी सब्जियों को भी अनिवार्य रूप से शामिल करें। पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है। इससे त्वचा और बालों की भी चमक बरकरार रहती है।
साथ भूख लगने पर अगर पानी का सेवन कर लिया जाए, तो भूख खत्म हो जाती है और वजन भी नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।