स्टोक्स ने IND के खिलाफ लगाई सबसे तेज फिफ्टी, जड़ दिए 5 छक्के  

भारत के खिलाफ पुणे में पहले एक दिवसीय मैच के दौरान बेन ने महज 40 गेंदों की इनिंग में ताबड़तोड़ 62 रन ठोक डाले।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2017, 6:01 PM IST
Stokes with the fastest fifty by an Englishman aga
Stokes with the fastest fifty by an Englishman against India
पुणे. बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के खिलाफ पुणे में पहले एक दिवसीय मैच के दौरान स्टोक्स ने महज 40 गेंदों की इनिंग में ताबड़तोड़ 62 रन ठोक डाले। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौकों के साथ 5 शानदार छक्के भी लगाए। मैच के आख़िरी ओवरों में उनकी पारी देखने लायक थी।

स्टोक्स ने पहले जो रूट और फिर निचले क्रम में बैटिंग करने आए मोईन अली के साथ अच्छी पार्टनरशिप भी की। यही वजह रही कि आख़िरी 8 इंग्लिश टीम ने 105 रन बना डाले। उमेश यादव भारत की ओर से सबसे महंगे गेदबाज साबित हुए। उन्होंने सात ओवर की गेंदबाजी में 63 रन लुटा दिए।
भारत में इग्लैंड का सबसे बड़ा टोटल

पुणे में 350 रन एकदिवसीय मैचों में इग्लैंड का भारत में अब तक सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इग्लैंड ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान बंगलूरु में 338 रन का स्कोर बनाया था।

इग्लैंड की ओर से मैच में तीन अर्धशतक

इंग्लिश टीम की ओर से पुणे मैच में तीन अर्धशतक लगे। ओपनर बल्लेबाज जे रॉय ने 61 गेंदों में 73 रन बनाए। जबकि वन डाउन खेलने आए जो रूट ने 95 गेंदों में 78 रनों की ठोस पारी खेली। लेकिन मैच के आख़िरी क्षणों में स्टेडियम में मौजूद 28 हजार से ज्यादा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन बेन स्टोक्स ने किया। उन्होंने 155 की स्ट्राइक से तूफानी बैटिंग करते हुए 62 रन बनाए।

सबसे ज्यादा 24 बार भारत ने अचीव किए हैं 300 और उससे ज्यादा के लक्ष्य

एक दिवसीय मैचों में तीन बार 347 रनों से ज्यादा का टारगेट पाने में भारत कामयाब हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन बार (जयपुर में 362 और नागपुर में 351 और हैदराबाद में 347) भारत ने भारी भरकम स्कोर का सफलता से पीछा किया है।भारत ने सबसे ज्यादा 24 बार 300 और उससे ज्यादा के टारगेट को अचीव किया है। हालांकि सबसे बड़ा टारगेट अचीव करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रनों का टारगेट हासिल कर मैच जीता था।
Published on: