49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचेंगे हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज

हॉलीवुड के जाने माने एक्टर टॉम क्रूज कथित तौर पर वेस्ट ससेक्स की अपनी 49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचना चाहते हैं

less than 1 minute read
Dec 30, 2015
Tom cruise
Tom cruise
लंदन। अभिनेता टॉम क्रूज कथित तौर पर वेस्ट ससेक्स की अपनी 49.5 लाख पाउंड की संपत्ति बेचना चाहते हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार यह संपत्ति लंदन से लगभग 30 मील दक्षिण में स्थित है और माना जा रहा है कि यह संपत्ति टॉप गन के अभिनेता की है।

सूत्रों के मुताबिक, घर के लिए 50 लाख पाउंड की पेशकश की गई है। इसमें पांच-छह बेडरूम हैं। सूत्र ने कहा है कि यह संपत्ति क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स ने 2006 में खरीदी थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हॉलीवुड स्टार अपनी 14.2 एकड़ में फैली इस संपत्ति को बेचने को तैयार हैं।

हालांकि इस मामले में अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं की गई है कि क्रूज सच में संपत्ति बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं या नहीं
Published on:
30 Dec 2015 10:14 am