अंडर-17 फुटबॉल : भारत की ईरान के हाथों संघर्षपूर्ण हार

भारत का अब 15वें और 16वें स्थान के प्लेऑफ मैच में ताजिकिस्तान के साथ 20 जनवरी को मुकाबला होगा ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 8:12 AM IST
Package-level sports competition today
Package-level sports competition today
नई दिल्ली।
भारतीय अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल टीम को मॉस्को में चल रहे वैलेंटिन ग्रैनेटकिन मेमोरियल कप में ईरान से 0-1 की हार मिली। भारत का अब 15वें और 16वें स्थान के प्लेऑफ मैच में ताजिकिस्तान के साथ 20 जनवरी को मुकाबला होगा जिससे पता लगेगा कि 16 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम आखिरी स्थान पर आने की शर्मिंदगी से बच पाती है या नहीं।


भारतीय टीम ने मैच के शुरुआत में दबदबा बनाया लेकिन आठवें मिनट में अभिजीत सरकार खुले गोल का फायदा नहीं उठा पाए। मैच के 36वें मिनट में अमरजीत के सामने सिर्फ ईरानी गोलकीपर थे लेकिन अमरजीत भी चूक गए। चार मिनट बाद ही शरीफी ने ईरान के लिए बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। भारत के ज्योसाना ने 68वें मिनट में बराबरी का गोल करने का मौका गंवा दिया। ईरान ने इस तरह एक गोल के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।


इससे पहले भारतीय अंडर 17 फुटबॉल टीम ने ब्राजील के कु​रीतिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया था।


इसी बीच उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल अक्टूबर में भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के आयोजन का पूरी तरह से समर्थन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रतियोगिता भारत में एतिहासिक बदलाव की शुरूआत कर सकती है। उन्होंने कहा, भारत 2017 में फीफा अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है लेकिन सिर्फ टूर्नामेंट की सफल मेजबानी ही हमारा एकमात्र उद्देश्य नहीं होना चाहिए। फीफा अंडर 17 विश्व कप भारत 2017 बदलाव के लिए उत्प्रेरक होना चाहिए। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे को फुटबॉल खेलने का मौका देना होना चाहिए।


Published on: