पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बनना चाहते हैं विनोद कांबली!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वक्त एक नए कोच की जरूरत है जिसके लिए बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर इसका विज्ञापन भी दिया है

less than 1 minute read
Apr 07, 2016
Vinod Kambli
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में जैसे बदलावों का दौर सा चल पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच वकार यूनुस के अलावा कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सरफराज अहमद को नया टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। कोच वकार यूनुस के कोच का पद छोड़ने के बाद पाक टीम फिलहाल बिना कोच की ही है।


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानि पीसीबी को इस वक्त एक नए कोच की जरूरत है जिसके लिए बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर इसका विज्ञापन भी दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर चौका लगाने के लिए एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भी अर्जी डाल दी है।

Published on:
07 Apr 2016 01:48 pm
Also Read
View All