पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, क्रिकेट के रोनाल्डो हैं विराट

नासिर हुसैन ने कहा कि विराट वाकई एक विराट खिलाड़ी हैं। वह सचमुच क्रिकेट के रोनाल्डो हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jan 2017, 2:05 PM IST
Virat Kohli
Virat Kohli
नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपने अद्भुत खेल से इन दिनों बुलंदियों पर हैं। विराट की लोकप्रियता और उनके नित नए कीर्तिमान इस तरह धूम मचा रहे हैं कि उनकी तुलना फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से हो रही है।


इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच पुणे में खेला गया। भारत ने इस मुकाबले में इंग्लैंड के 351 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हर कोई कप्तान विराट का मुरीद बन गया है।





भारत के इस शानदार जीत के बाद कप्तान विराट की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि विपक्षी भी उनके मुरीद बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने जीत के बाद विराट को बधाई दी। इसके साथ ही विराट की जमकर तारीफ करते हुए नासिर ने कहा कि विराट तो क्रिकेट के रोनाल्डो हैं।






रीयाल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को अभी हाल में ही उनके शानदार खेल के लिए फीफा ने साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने चौथी बार बेलन डी आॅर का पुरस्कार अपने नाम किया था।





नासिर ने कहा कि विराट वाकई एक विराट खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी शतकीय पारी से जीत की नींव रखी जिसे बाद में केदार जाधव ने अंजाम दिया। दोनों का खेल शानदार था। विराट ने वही काम किया जो फुटबॉल में अकसर रोनाल्डो करते हैं। वह सचमुच क्रिकेट के रोनाल्डो हैं।


इंग्लैंड के एक और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरी नजर में वह टेस्ट, वनडे और टी20 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह किसी और ही ग्रह के प्राणी हैं।




Published on: