साक्षी महाराज ने एक साथ अयोध्या, मथुरा, काशी के साथ जामा मस्जिद का भी मुद्दा उठाया, प्रधानमंत्री से कहा अब की मन की बात में करोड़ों हिंदुओं की बात को सुने, साक्षी महाराज ने अपने उल्टे सीधे बयान के विषय में भी दिया स्पष्टीकरण
उन्नाव. जामा मस्जिद तोड़ो यदि सीढ़ियों में मूर्तियां ना निकले तो मुझे फांसी पर लटका देना। मैं आज भी यही बात कह रहा हूं। मुगल काल में हिंदुओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया। 3000 से ज्यादा मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने उपरोक्त बयान देकर अयोध्या काशी मथुरा के साथ जामा मस्जिद को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा मुगल शासन काल के दौरान हिंदुओं की आस्था के साथ छेड़छाड़ की गई। उपरोक्त बातें साक्षी महाराज ने अपने बयानों के स्पष्टीकरण में दिया। साक्षी महाराज ने कहा मैं आज ही नहीं उल्टा सीधा बोलने लगा हूं। मैं जब राजनीति में आया तो मेरा पहला बयान मथुरा में था कि अयोध्या, काशी, मथुरा तो छोड़ो दिल्ली की जामा मस्जिद को तोड़ने पर सीढ़ियों में मूर्तियां निकलेगी।
मुलायम शासन काल की तरह अयोध्या का मुद्दा गरम
उन्होंने कहा अयोध्या का मुद्दा आज वैसा ही गर्म है। जैसा मुलायम सिंह यादव के शासनकाल के दौरान था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर मार नहीं सकता है। हमने कहा माननीय मुलायम सिंह तुम्हारा बाप भी नहीं रोक सकता है अयोध्या में जाने से। साक्षी महाराज ने कहा कि अब विरोधी आरोप लगाते हैं कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तारिक नहीं बताएंगे पर हमारा कहना है तारीख भी हम ही बताएंगे।
तारीख भी हम बताएंगे
उन्होंने कहा कि तारीख बताने से पहले यह तो समझे कि हम मंदिर की बात तो करते हैं। परंतु विरोधी तो मंदिर की बात भी नहीं करते है। कांग्रेस के पप्पू राहुल गांधी बताएं कि वह घर में मंदिर चाहते हैं कि नहीं उन्होंने इसी प्रकार का सवाल बसपा नेत्री मायावती व सपा के अखिलेश यादव से पूछा। साक्षी महाराज ने कहा कि सफाई में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेने वाले अखिलेश यादव बताएं कि वह अयोध्या में राम मंदिर के पक्षधर हैं या उसके विरोधी हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कह दिया है कि अयोध्या में हम 1 इंच भी पीछे हटने वाले नहीं है अयोध्या में वही राम का मंदिर था रहेगा और भव्य मंदिर बनेगा। दुनिया में मंदिर को बनने से कोई रोक नहीं सकता है। एक बार फिर साक्षी महाराज ने सुप्रीम कोर्ट को निशाने पर लिया और कहा छोटे छोटे मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय दे देता है लेकिन राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर टालमटोल कर रहा है उन्होंने इसकी भर्त्सना की।
उन्नाव से 75 बस से जा रही है अयोध्या
मैं अपनी भाजपा सरकार मोदी सरकार से अपेक्षा रखता हूं कि सोमनाथ की तर्ज पर लोकसभा में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाए। उन्होंने यहां पर अपनी बात पर दबाव बनाते हुए कहा कि कराया जाए नहीं यह होगा। इस मौके पर उन्होंने भैया जी जोशी जी को याद किया। जिन्होंने रामलला को टेंट में दर्शन करने के बाद कहा था कि अब यदि अब दर्शन करने आऊंगा तो भव्य राम मंदिर में दर्शन करने आऊंगा। सरसंघचालक भी यही बात कह रहे हैं, सो कॉल्ड हिंदू भी कह रहे हैं। साधु महात्मा धर्माचार्य मीरा मंदिर की बात कह रहे हैं। अयोध्या में आगामी 25 नवंबर को बड़ा धर्म सम्मेलन होने जा रहा है।जिसमें उन्नाव से 75 बसें जा रही हैं। साक्षी महाराज ने कहा 2019 के लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। अब इसके लिए चाहे अध्यादेश लाना पड़े या लोकसभा में कानून बनाना पड़े या तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि को श्रीराम जन्मभूमि न्यास को सौंपा जाए।
शनिवार को मन की बात में करोड़ों हिंदुओं की बात सुने प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीने के आखिरी सोमवार को अपनी मन की बात करते हैं 8 नवंबर के आखिरी शनिवार को मोदी मन की बात करेंगे जिसमें उनसे तमाम संगठनों ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री जी से कहिए अपने मन की बात में करोड़ों करोड़ों हिंदुओं की बात सुननी पड़ेगी फिर हम आपकी बात सुनते रहेंगे। 25 नवंबर को सभी हिंदू अपने मन की बात अयोध्या में कहने वाले हैं। हिंदुओं की मन की बात है कि अयोध्या में राम का मंदिर अभी बनना शुरू होना चाहिए। अभी नहीं तो कभी नहीं अयोध्या का राम मंदिर आंदोलन चरम पर है।