यूपी न्यूज

कुछ ही घंटों में उजड़ गया परिवार, रात में की फ्यूचर प्लानिंग फिर अगले ही दिन आई ये बुरी खबर

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की कहानी पूरे देश में चर्चा की का विषय बनी हुई है। अब हाल ही में उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति के साथ एक रात पहले की गई प्लानिंग के बारे में बता रही हैं।

less than 1 minute read
Jul 06, 2024

देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। कैप्टन अंशुमान सिंह देश के लिए शहीद हो गए पर अपने पीछे पूरा परिवार, सपने और कभी ना भूलने वाला जख्म छोड़ गए। अंशुमान की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां वह अपने पति के साथ कर रहे प्लानिंग के बारे में बता रही हैं। उनका ये मैसेज सुनकर लोग काफी इमोशनल हो गए। 

कुछ घंटों में उजड़ गया घर 

शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी स्मृति ने इमोशनल होते हुए बताया कि 18 जुलाई के दिन हम दोनों ने काफी देर तक फोन पर बात की। इस दौरान हम दोनों ने आगे 50 सालों के भविष्य को लेकर बात की। अपना घर और बच्चों के बारे में भी प्लान बनाया। पर जब 19 जुलाई को सुबह उठी तो उन्हें एक कॉल आया जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। सुबह उन्हें खबर मिली कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे।

सैनिकों को बचाते हुए दी शहादत 

स्मृति उन पलों को याद करते हुए बताती हैं कि शुरू के 7 से 8 घंटे तक मुझे इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पाई। आगे उन्होंने कहा, ‘मैं ये मानने के लिए तैयार ही नहीं थी कि ऐसा कुछ हो गया है। मगर आखिर में वह सब सच निकला। मैं अभी भी सोचती हूं कि क्या ये सब वाकई में हो गया है? मगर अब मेरे हाथ में कीर्ति चक्र है। ये सब सच है। वह वाकई हीरो थे। उन्होंने कई सैनिकों की जान बचाई और उनके साथ उनके परिवारों की जिंदगी भी बचाई।’ 

Updated on:
06 Jul 2024 05:09 pm
Published on:
06 Jul 2024 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर