यूपी न्यूज

Dimple Yadav Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं डिंपल यादव, जेवरातों की भी शौकीन, जानें नेट वर्थ

Dimple Yadav Net Worth: डिंपल यादव ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए हलफनामे में अपने संपत्ति का ब्योरा दिया है। आइए जानते हैं कि डिंपल ने अपने हलफनामे में क्या-क्या बताया है...

less than 1 minute read
Apr 17, 2024
Dimple Yadav Net Worth

Dimple Yadav Net Worth: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव सोने के साथ हीरे और मोती के जेवरातों की शौकीन हैं। उनके पास करीब तीन किलो सोना, 203 ग्राम मोती और 125 कैरेट हीरे हैं। डिंपल यादव करीब 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं लेकिन उनके पास अपनी कार नहीं है। इस मामले में अखिलेश यादव डिंपल से आगे हैं क्योंकि वह 26 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। ये जानकारियां डिंपल यादव ने 16 अप्रैल को नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में सार्वजनिक की हैं।

हलफनामे में दिए जानकारी के मुताबिक, डिंपल यादव के पास 10.44 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है और 5.10 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। उनके पति अखिलेश यादव के पास 17.22 करोड़ की अचल संपत्ति और 9.12 करोड़ की चल संपत्ति है। निजी कार की बात करें तो डिंपल और अखिलेश के पास कोई कार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Dimple Yadav ने मैनपुरी सीट से दाखिल किया नामांकन, अखिलेश- शिवपाल समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

प्रोफाइल

नाम: डिंपल यादव
उम्र: 46 वर्ष
शिक्षा: बीकॉम
स्वयं ने आयकर भरा: 6750148 रुपए
पति ने आयकर भरा: 8451721 रुपए
स्वयं पर अचल संपत्ति: 104455918 रुपए
पति पर अचल संपत्ति: 172200858 रुपए
स्वयं पर चल संपत्ति: 51035379 रुपए
पति पर चल संपत्ति: 91291728 रुपए
स्वयं पर आभूषण: 2774.674 ग्राम सोना, 203 ग्राम मोती, 125.75 कैरेट हीरे
पति पर आभूषण: शून्य
कार: दोनों पर नहीं

Updated on:
17 Apr 2024 09:52 am
Published on:
17 Apr 2024 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर