4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पश्चिमी विक्षोभ की एक साथ दस्तक; 13 और 17-18 फरवरी को आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में भी उत्तर पश्चिमी भारत में 17 और 18 फरवरी को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे पहले पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में बदलाव आएगा।

3 min read
Google source verification
IMD heavy rain alert, Pre monsoon, 16 से 21 मार्च तक का मौसम, Hailstorm, heavy rain, hindi news, IMD alert, orange alert, Pre monsoon 2026, patrika news, pre-monsoon alert, Pre-Monsoon begins, Pre-Monsoon begins today, rain, Rain across the state, rain alert, Rain from today, rain in uttar pradesh, rain in uttarakhand, snowfall alert, storm, Storm Alert, Today's Weather, tomorrow weather, up news, UP Rain, weather alert, weather for the next seven days, Weather for the Week, Weather forecast, Weather forecast for March 14-23, weather news, weather of north india, weather prediction, weather today, Western disturbance, western disturbance active, When will it rain, yellow alert, आज का मौसम, उत्तराखंड में बारिश, कल का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ, पूरे राज्य में बारिश, प्री-मानसून की शुरुआत, बर्फबारी का अलर्ट, बारिश, बारिश का अलर्ट, मौसम अलर्ट, मौसम का पूर्वानुमान, मौसम की भविष्‍यवाणी, यूपी में बारिश

IMD heavy rain alert

Weather Alert: इस साल की शुरुआत से मौसम लगातार अपने रंग बदल रहा है। भीषण ठंड में भी कई बार बारिश ने मौसम का मिजाज बदला। अब फरवरी के पहले सप्ताह से ही मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर आंधी-बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहाड़ों पर तो मौसम बदलेगा ही, इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग का ये भी कहना है कि बादलों की गड़गड़ाहट और काले बादल जहां अंधेरी रात में डराएंगे, वहीं बर्फबारी और बारिश से ठंड की वापसी भी हो सकती है।

फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में फरवरी की शुरआत से ही ठंड गायब हो गई और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में तेज धूप से दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में बीते पांच दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। इसके चलते जहां फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और रात के समय पड़ने वाली ठंड लोगों को बीमारियां बांट रही है। अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना नजर आ रही है।

हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ

IMD विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ सक्रिय हो रहे हैं। इसके चलते आगामी एक सप्ताह के अंदर पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के मौसम में भी बदलाव दिखेगा। IMD की मानें तो इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जहां उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ मैदानी क्षेत्रों में 17 और 18 फरवरी को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, वहीं 13, 17 और 18 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में कई जगह बारिश और ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की पूरी संभावना है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में 17 और 18 फरवरी को कहीं बादल तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं यानी आंधी चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलाव दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बात अगर पंजाब के मौसम की करें तो IMD के अनुसार, पंजाब में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बात अगर पूरे सप्ताह की करें तो शुरुआती दिनों में धूप खिली रहेगी, लेकिन 17 और 18 फरवरी को यहां भी पश्चिमी विक्षोभ अपना प्रभाव दिखाएगा। इससे कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में हल्की तो उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में पूरा असर दिखाएंगे। इसके चलते जहां 13, 17 और 18 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, वहीं निचले इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। इससे उत्तराखंड में जहां तापमान गिरेगा, वहीं ठंड का प्रभाव भी बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में धूप तेज रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी जिलों में आंशिक बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग