फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना विवादों में आ गई। जब सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। अखिलेश यादव ने ट्वीट करके निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
लोकसभा चुनाव 2024 फर्रुखाबाद में मतगणना का कार्य चल रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव व्याप्त हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। आंसू गैस भी छोड़ने की जानकारी मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक भाजपा प्रत्याशी सपा प्रत्याशी से मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे है।
मामला उस समय और गरमा गया। जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ प्रत्याशी से भी मौके पर डटे रहने को कहा। 'एक्स' पर उन्होंने लिखा कि सपा के सभी कार्यकर्ता, प्रत्याशी मतगणना में की गई धांधलियों को लेकर डटे रहे।
जिलाधिकारी पर धांधली का आरोप
अखिलेश यादव ने जिलाधिकारी पर धांधली का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से अपील की कि वह मामले को तुरंत संज्ञान में ले। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा की जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही वहां से हटे। शांति से सही परिणाम घोषित होने या दोबारा मतगणना तक डटे रहे। हमारी जीत कोई छीन नहीं सकता है।