यूपी न्यूज

Mau News : पूरे शहर में महानवमी की धूम, दुर्गा पंडालों में उमड़ी भीड़

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन शहर में महा नवमी की धूम मची हुई है। माता दुर्गा के रूप का दर्शन करने के लिए पूरी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग पूरे शहर के पंडालों में घूम घूम कर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 11, 2024

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन शहर में महा नवमी की धूम मची हुई है। माता दुर्गा के रूप का दर्शन करने के लिए पूरी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग पूरे शहर के पंडालों में घूम घूम कर माता रानी के दर्शन कर रहे हैं। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजायमान है।
आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आज अंतिम दिन है।


आज सिद्धिदात्री माता रानी की पूजा होती है। श्रद्धालु आज कन्या पूजन के साथ हवन करके नवरात्रि व्रत का पारणा करते हैं। आज पंडालों में देवी का भरपूर श्रृंगार होता है, लोग मातारानी के दर्शन पूजन करके जीवन को धन्य बनाते है। मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही 9 दिन का शारदीय नवरात्र संपन्न हो जाता है। इसके अगले दिन दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर