मेरठ

illegal casino in Meerut : शराब और शबाब के काकटेल के बीच जुए का दांव, विदेशी लड़कियां थीं कैसीनो की शान

SOG raids casino in Meerut मेरठ में आकर दूसरे राज्यों के रईसजादे रिसोर्ट में शराब और शबाब के काकटेल के बीच जुए का दांव लगाते थे और रात में कैसीनो में रईसजादो की महफिल जवा होती थी। परतापुर बाईपास स्थित इस रिसोर्ट को पार्टी बुकिंग के नाम पर दिल्ली के लोग बुक करते थे उसके बाद इसमें गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा और अन्य राज्यों से रईसजादे युवक शामिल होते थे और शराब और शबाबा के काकटेल केे बीच लाखों का दांव जुए में लगाते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2022, 11:30 AM IST
Fake Casino in Meerut : शराब और शबाब के काकटेल के बीच जुए का दांव, विदेशी लड़कियां थी कैसीनो की शान
Fake Casino in Meerut : शराब और शबाब के काकटेल के बीच जुए का दांव, विदेशी लड़कियां थी कैसीनो की शान

SOG raids casino in Meerut मेरठ के परतापुर स्थित ओक ट्री रिसोर्ट में हाईप्रोफाइल कैसीनो में एसओजी टीम ने देर रात छापा मारा तो वहां पर हड़कंप मच गया। बता दें कि ओक ट्री रिसोर्ट पहले से सुर्खियों में रहा है। कुछ साल पहले यहां पर एक विदेशी कालगर्ल्स भी पकड़ी गई थी। लेकिन उस दौरान उसने अपने को एक टूरिस्ट बताया था। ओक ट्री रिसोर्ट में गुपचुप तरीके से पहले भी इस तरह की पार्टियां आयोजित होती रही है। बता दें कि रिसोर्ट के मालिक दिल्ली निवासी हैं।

इस कारण से ऐसी हाईप्रोफाइल पार्टियां कराने के लिए उनको महारथ हासिल है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस हाईप्रोफाइल पार्टी में मेरठ का एक भी रईसजादा शामिल नहीं था। पकड़े गए सभी युवक और युवतियां दूसरे राज्यों और दूसरे देश के हैं। पकड़ी गई सभी युवतियां नेपाली हैं। जबकि जिन युवकों को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो सभी देश के दूसरे राज्यों के हैं। इनमें से कोई भी युवक मेरठ का नहीं है।


युवतियों की अदाओं पर लगता था दांव
हालांकि जिन युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें से अधिकांश ने यहीं कहा कि वो भी रिसोर्ट में जुआ,कैसीनो खेलने के लिए आई थी। लेकिन हैरानी की बात है कि जब इनका प्रोफाइल पुलिस ने पता लगाया तो ये युवतियां कुछ और ही निकली। सूत्रों की माने तो ये सभी युवतियां कैसीनो और जुए की महफिल को रंगीन बनाने के लिए शामिल होती थी। जिनकी अदाओं और कभी—कभी तो इन युवतियों पर ही रईसजादे नशे में दांव लगा दिया करते थे। पुलिस को और भी कई चौकाने वाली जानकारी हासिल हुई है।

Updated on:
18 Jul 2022, 11:30 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग