वाराणसी

कुश्ती दंगल में पहुंचे अभिनेता गोविंदा, पहलवानों के साथ खिचवायी फोटो

पत्नी सुनीता भी साथ में, लोगों में सेल्फी लेने की मची रही होड़
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2019, 3:15 PM IST
Film Actor Govinda
Film Actor Govinda

वाराणसी. फिल्म अभिनेता गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ बनारस के बड़ा गांव ब्लाक के अकोढ़ा गांव में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल व घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में शनिवार को पहुंचे। गोविंदा ने पहलवानों के साथ फोटो खीचवायी। स्थानीय लोगों में गोविन्दा का क्रेज सिर चढ़ कर बोला और सेल्फी खीचवाने वालों में होड़ मची रही।
यह भी पढ़े:-PAC भर्ती मेडिकल टेस्ट धांधली में एक और चिकित्सक गिरफ्तार

स्व गोपाल सिंह स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन स्टाम्प एंव नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया है। कोइलार हनुमान मंदिर में हो रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में नामी पहलवान भाग ले रहे हैं। गोविन्दा के अतिरिक्त राजपाल यादव, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल आदि भी भाग ले रहे हैं। लोगों को पहले ही गोविंदा के आने की जानकारी मिल गयी थी। लोग अपने फेवरेट कलाकार का इंतजार कर रहे थे। गोविंदा के आते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। फिल्म अभिनेता ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवानद किया। लाल रंग का कुर्ता पहने हुए गोविंदा अपने पुराने अंदाज में ही नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन राजपाल यादव आयेंगे। पहले दिन कुश्ती व दूसरे दिन घोड़ा दौड़ की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता आये घुड़सवार को बाइक और नगद धनराशि मिलेगी। आयोजक के अनुसार सबसे बड़ी कुश्ती १० लाख रुपये की होगी।
यह भी पढ़े:-पत्नी का प्रोफेसर पति पर बड़ा आरोप, कहा रात भर आंख में मिर्च डाल कर तड़पाते रहे

Published on: